Fela News Lifestyle Header Banner

Ramadan Eid 2026 Date: ईद-उल-फितर 2026 में कब मनाई जाएगी और कब से शुरू होगा रमजान

Ramadan Eid 2026 Date: ईद-उल-फितर 2026 में कब मनाई जाएगी और कब से शुरू होगा रमजान

Last Updated Sep - 16 - 2025, 11:26 AM | Source : Fela News

Ramadan Eid 2026 Date: रमजान का महीना खत्म होने के बाद जब चांद दिखाई देता है, तभी ईद मनाई जाती है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, ईद-उल-फितर शव्वाल महीने की पहली त
ईद-उल-फितर 2026 में कब मनाई जाएगी
ईद-उल-फितर 2026 में कब मनाई जाएगी

Ramadan Eid 2026 Date: ईद-उल-फितर मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार है, जिसे मीठी ईद भी कहा जाता है। यह त्योहार रमजान के पूरे 29 या 30 रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है। रमजान के आखिरी दिन चांद देखने के बाद अगले दिन ईद मनाई जाती है।

इस्लामिक हिजरी कैलेंडर के अनुसार, ईद हमेशा शव्वाल महीने की पहली तारीख को होती है। रमजान हिजरी कैलेंडर का नौवां और शव्वाल दसवां महीना है।

साल 2026 में रमजान की शुरुआत 18 फरवरी 2026 (बुधवार) से होने का अनुमान है। रोज़े पूरे होने के बाद शव्वाल का चांद देखकर ईद की तारीख तय होगी।

अगर रमजान में 30 रोज़े पूरे होते हैं और चांद 18 मार्च की शाम को दिख जाता है, तो ईद-उल-फितर 19 मार्च 2026 को मनाई जाएगी। लेकिन अगर उस दिन चांद नज़र नहीं आता, तो ईद 20 मार्च 2026 को मनाई जाएगी।

Share :

Trending this week

शिव पूजा में क्यों वर्जित है शंख?

Jun - 02 - 2026

Why No Conch in Shiv Puja: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भव्य अनुष्ठा... Read More

पांचवें बड़े मंगल पर चढ़ाएं ये भोग

Jun - 02 - 2026

 

Hanuman Ji favorite Bhog:ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल को भगवान हनुमान ... Read More

12 अगस्त को दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'

Jun - 01 - 2026

Surya Grahan 2026:साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगन... Read More