Fela News Lifestyle Header Banner

Jyeshtha Month Festivals 2025: ज्येष्ठ माह में निर्जला एकादशी, शनि जयंती और गंगा दशहरा कब हैं? 

Jyeshtha Month Festivals 2025: ज्येष्ठ माह में निर्जला एकादशी, शनि जयंती और गंगा दशहरा कब हैं? 

Last Updated May - 13 - 2025, 01:30 PM | Source : Fela News

Jyeshtha Month Hindu Festivals 2025: ज्येष्ठ माह में किए गए जप, तप और व्रत का पुण्य कई गुना बढ़ जाता है। इस महीने में शनि जयंती, निर्जला एकादशी, गंगा दशहरा जैसे
ज्येष्ठ माह में निर्जला एकादशी, शनि जयंती और गंगा दशहरा कब हैं? 
ज्येष्ठ माह में निर्जला एकादशी, शनि जयंती और गंगा दशहरा कब हैं? 

Jyeshtha Month 2025: ज्येष्ठ माह की शुरुआत 13 मई 2025 से हो रही है और इसका समापन 11 जून 2025 को होगा। इस महीने में श्रीराम, हनुमान जी, सूर्य देव और वरुण देव की पूजा का विशेष महत्व है। ज्येष्ठ में गर्मी अधिक होती है, इसे धर्म, तप और सेवा का महीना कहा जाता है।

इस माह में दान का विशेष महत्व है और इसे जेठ माह भी कहते हैं। इस महीने में कई महत्वपूर्ण त्योहार आते हैं, जैसे अपरा एकादशी, शनि जयंती, वट सावित्री व्रत, गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी। आइए जानते हैं इन व्रतों और त्योहारों की डेट:

ज्येष्ठ माह व्रत त्योहार 2025:

  • 13 मई 2025 - नारद जयंती: नारद जी की पूजा से बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है और भगवान विष्णु की कृपा मिलती है।
  • 15 मई 2025 - वृषभ संक्रांति: सूर्य मेष से वृषभ राशि में गोचर करेंगे।
  • 16 मई 2025 - संकष्टी चतुर्थी: भगवान गणेश की पूजा से संकटों का नाश होता है।
  • 23 मई 2025 - अपरा एकादशी: भगवान विष्णु की पूजा से पापों से मुक्ति मिलती है।
  • 24 मई 2025 - शनि प्रदोष व्रत: शनि की पूजा से साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति मिलती है।
  • 26 मई 2025 - वट सावित्री व्रत: विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत करती हैं।
  • 27 मई 2025 - शनि जयंती, ज्येष्ठ अमावस्या: शनि देव की पूजा और दान से शुभ फल मिलते हैं।
  • 6 जून 2025 - निर्जला एकादशी: इस व्रत में पानी नहीं पीते, इसे सभी एकादशियों का फल देने वाला माना जाता है।
  • 5 जून 2025 - गंगा दशहरा: गंगा स्नान से पापों से मुक्ति मिलती है।
  • 10 जून 2025 - वट पूर्णिमा व्रत: विवाहित महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करती हैं।
  • 11 जून 2025 - ज्येष्ठ पूर्णिमा: इस दिन स्नान, ध्यान, जप और दान करने से शुभ फल मिलते हैं।

नोट: ये तिथियां मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित हैं।

Share :

Trending this week

शिव पूजा में क्यों वर्जित है शंख?

Jun - 02 - 2026

Why No Conch in Shiv Puja: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भव्य अनुष्ठा... Read More

पांचवें बड़े मंगल पर चढ़ाएं ये भोग

Jun - 02 - 2026

 

Hanuman Ji favorite Bhog:ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल को भगवान हनुमान ... Read More

12 अगस्त को दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'

Jun - 01 - 2026

Surya Grahan 2026:साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगन... Read More