Fela News Lifestyle Header Banner

Kartik Maas 2025: कार्तिक मास दीपदान और दान से मिलेगा हजार गुना फल

Kartik Maas 2025: कार्तिक मास दीपदान और दान से मिलेगा हजार गुना फल

Last Updated Oct - 08 - 2025, 03:06 PM | Source : Fela News

Kartik Month 2025: कार्तिक मास हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है। इस महीने पूजा, व्रत, स्नान और दीपदान करने से पाप खत्म होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती
कार्तिक मास दीपदान और दान से मिलेगा हजार गुना फल
कार्तिक मास दीपदान और दान से मिलेगा हजार गुना फल

Kartik Maas 2025:हिंदू धर्म में कार्तिक मास बहुत पवित्र माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसी महीने भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं। इस मास में करवा चौथ, दीपावली और छठ जैसे प्रमुख पर्व मनाए जाते हैं। तुलसी पूजा से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा भी मिलती है।

भक्त इस महीने कई धार्मिक काम करते हैं। खासकर दीपदान और कार्तिक स्नान को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इनका करने से जीवन में सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि आती है।

कार्तिक स्नान का महत्व

सूर्योदय से पहले उठकर पवित्र नदी या घर पर मंत्रों के साथ स्नान करना चाहिए। इससे शरीर और मन दोनों शुद्ध होते हैं। गंगा जैसी पवित्र नदी में स्नान करने से पाप कटते हैं और भगवान विष्णु व देवी लक्ष्मी की कृपा मिलती है।

दीपदान से फैलता है उजाला

शाम को घर के मुख्य द्वार, तुलसी के पौधे और मंदिरों में दीप जलाने से अंधकार दूर होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। शास्त्रों में कहा गया है कि इस मास में जलाया गया एक दीप हजार दीप जलाने के बराबर फल देता है।

सात्विक भोजन और संयम

इस मास में प्याज, लहसुन, मांस और शराब से दूर रहकर फल, दूध और हल्का भोजन करना शुभ माना जाता है। मन, वचन और कर्म की पवित्रता से आत्मिक शांति मिलती है। मौन व्रत, ध्यान और सत्संग करने से मन शांत और सशक्त होता है।

दान का विशेष महत्व

कार्तिक मास में दान करना सबसे श्रेष्ठ कर्म माना गया है। अन्न, वस्त्र, दीप या भूमि का दान करने से हज़ार गुना फल मिलता है। गरीबों, ब्राह्मणों और जरूरतमंदों की सेवा करने से भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस मास में किया गया दान जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाता है।

Share :

Trending this week

शिव पूजा में क्यों वर्जित है शंख?

Jun - 02 - 2026

Why No Conch in Shiv Puja: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भव्य अनुष्ठा... Read More

पांचवें बड़े मंगल पर चढ़ाएं ये भोग

Jun - 02 - 2026

 

Hanuman Ji favorite Bhog:ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल को भगवान हनुमान ... Read More

12 अगस्त को दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'

Jun - 01 - 2026

Surya Grahan 2026:साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगन... Read More