Header Image

Mohini Ekadashi 2025: मोहिनी एकादशी का व्रत कैसे करें और इससे क्या लाभ होता है

Mohini Ekadashi 2025: मोहिनी एकादशी का व्रत कैसे करें और इससे क्या लाभ होता है

Last Updated May - 08 - 2025, 02:24 PM | Source : Fela News

Mohini Ekadashi 2025 Vrat: वैशाख महीने की मोहिनी एकादशी को बहुत खास माना जाता है। इस दिन व्रत और पूजा करने से पापों से छुटकारा मिलता है और इच्छाएं पूरी होती हैं
मोहिनी एकादशी का व्रत कैसे करें
मोहिनी एकादशी का व्रत कैसे करें

Mohini Ekadashi 2025 Vrat: वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण किया था। इस दिन व्रत और पूजा करने से पापों से छुटकारा मिलता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

इस बार मोहिनी एकादशी का व्रत गुरुवार, 8 मई 2025 को रखा गया है। गुरुवार भी भगवान विष्णु को समर्पित दिन है, इसलिए इसका महत्व और बढ़ गया है।

व्रत कैसे रखें:

  • इस दिन नहाते समय साबुन या शैम्पू का इस्तेमाल न करें, सादे पानी से स्नान करें।
  • अगर संभव हो तो निर्जला व्रत रखें, यानी बिना पानी के उपवास। नहीं तो फलाहार या सिर्फ पानी का सेवन कर सकते हैं।
  • व्रत में आप फल, दूध, आलू, मूंगफली, सिंघाड़ा, साबूदाना आदि खा सकते हैं।
  • चावल, मसूर दाल, बैंगन, गाजर जैसे तामसिक चीज़ों से परहेज करें।
  • कांसे के बर्तन में खाना न खाएं और दूसरों के घर का भोजन न लें।

व्रत के फायदे:

  • पुराने पापों का नाश होता है और मोक्ष का रास्ता खुलता है।
  • भगवान विष्णु की पूजा और तुलसी अर्पित करने से सुख-समृद्धि बढ़ती है।
  • करियर, व्यापार, रिश्ते और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।
  • ऐसा माना जाता है कि इस व्रत से उतना पुण्य मिलता है जितना हजार गाय दान करने या सौ यज्ञ करने से मिलता है।

नोट: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है।

Share :

Trending this week

शिव पूजा में क्यों वर्जित है शंख?

Jun - 02 - 2026

Why No Conch in Shiv Puja: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भव्य अनुष्ठा... Read More

पांचवें बड़े मंगल पर चढ़ाएं ये भोग

Jun - 02 - 2026

 

Hanuman Ji favorite Bhog:ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल को भगवान हनुमान ... Read More

12 अगस्त को दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'

Jun - 01 - 2026

Surya Grahan 2026:साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगन... Read More