Fela News Lifestyle Header Banner

Navratri 2025 Day 1 Puja: ऐसे करें मां दुर्गा का स्वागत

Navratri 2025 Day 1 Puja: ऐसे करें मां दुर्गा का स्वागत

Last Updated Sep - 22 - 2025, 11:24 AM | Source : Fela News

Shardiya Navratri 2025 Day 1 Puja: आज 22 सितंबर से 9 दिन चलने वाले शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। आइए जानते हैं कैस
Navratri 2025 Day 1 Puja
Navratri 2025 Day 1 Puja

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि का पहला दिन यानी प्रतिपदा तिथि आज, सोमवार 22 सितंबर 2025 है। इस दिन मां दुर्गा का स्वागत और कलश स्थापना करना शुभ माना जाता है। हर घर में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के नौ रूपों में से पहले रूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है।

नवरात्रि की शुरुआत ऐसे करें

  • सुबह स्नान कर घर साफ करें और पूजा स्थान को गंगाजल से शुद्ध करें।
  • कलश स्थापना के लिए मिट्टी या तांबे के पात्र में जल, सुपारी, अक्षत, सिक्का, आम्र पल्लव और नारियल रखकर उसे लाल चुनरी से ढकें।
  • मिट्टी से भरे पात्र में जौ बोना शुभ माना जाता है।
  • मां शैलपुत्री को सफेद फूल, चंदन, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें।
  • "ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः" मंत्र का जाप करें और मां को घी का भोग लगाएं।

वास्तु टिप्स नवरात्रि के पहले दिन

  1. मुख्य दरवाजे पर आम या अशोक के पत्तों और गेंदे के फूलों से बना तोरण लगाएं, इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।
  2. दरवाजे पर सुबह और शाम घी का दीपक जलाएं।
  3. पूजा का स्थान घर के उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में रखें और कलश स्थापना भी वहीं करें।
  4. जौ बोना नवरात्रि का जरूरी विधान है, बढ़ते हुए जौ घर में सुख-शांति और समृद्धि का संकेत होते हैं।
  5. दरवाजे पर हल्दी या रोली से स्वस्तिक बनाएं।
  6. नौ दिनों तक घर की सफाई और सुगंध का ध्यान रखें। इसके लिए कपूर या गुग्गल की धूप जलाएं।

Share :

Trending this week

शिव पूजा में क्यों वर्जित है शंख?

Jun - 02 - 2026

Why No Conch in Shiv Puja: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भव्य अनुष्ठा... Read More

पांचवें बड़े मंगल पर चढ़ाएं ये भोग

Jun - 02 - 2026

 

Hanuman Ji favorite Bhog:ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल को भगवान हनुमान ... Read More

12 अगस्त को दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'

Jun - 01 - 2026

Surya Grahan 2026:साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगन... Read More