Fela News Lifestyle Header Banner

Navratri Paran Kab Hai 2025: इस दिन करें नवरात्रि व्रत का पारण, जानें सही तारीख

Navratri Paran Kab Hai 2025: इस दिन करें नवरात्रि व्रत का पारण, जानें सही तारीख

Last Updated Oct - 01 - 2025, 12:58 PM | Source : Fela News

Navratri 2025 Vrat Paran Kab: नवरात्रि के 9 दिनों का व्रत रखने के बाद कई लोग अष्टमी पर पारण करते हैं, कुछ लोग नवमी पर और कुछ दशमी के दिन व्रत तोड़ते हैं। आइए जा
इस दिन करें नवरात्रि व्रत का पारण
इस दिन करें नवरात्रि व्रत का पारण

Shardiya Navratri 2025 Vrat Paran: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आश्विन मास की प्रतिपदा से होती है और नवमी तिथि पर खत्म होती है। इस दौरान भक्त 9 दिनों तक व्रत रखते हैं। इस साल नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू हुई थी और 1 अक्टूबर को समाप्त होगी, जबकि दशमी तिथि 2 अक्टूबर 2025 को रहेगी।

नवरात्रि में व्रत पारण को लेकर अलग-अलग मान्यताएं हैं। कोई अष्टमी को कन्या पूजन के बाद व्रत खोलता है, कोई नवमी पर हवन या कन्या पूजन के बाद, तो कुछ लोग पूरे नौ दिन व्रत रखकर दशमी को पारण करते हैं। लेकिन सही दिन और सही मुहूर्त पर पारण करना बहुत जरूरी माना जाता है।

कब करें व्रत पारण?

अष्टमी पारण (30 सितंबर 2025):

अष्टमी तिथि 29 सितंबर शाम 4:33 से शुरू होकर 30 सितंबर शाम 6:06 बजे तक रहेगी। चूंकि सूर्योदय के समय अष्टमी रहेगी, इसलिए दुर्गा अष्टमी मंगलवार, 30 सितंबर को ही मानी जाएगी। कन्या पूजन के बाद व्रत पारण कर सकते हैं।

नवमी पारण (1 अक्टूबर 2025):

नवमी तिथि 1 अक्टूबर को शाम 7 बजे तक रहेगी। इस दिन भी कन्या पूजन या हवन के बाद व्रत पारण किया जा सकता है।

दशमी पारण (2 अक्टूबर 2025):

जो लोग पूरे 9 दिन व्रत रखते हैं, उनके लिए दशमी को व्रत पारण शुभ होता है। 2 अक्टूबर को विजयादशमी होगी। सुबह 6:15 बजे के बाद व्रत तोड़ना शुभ माना गया है।

पारण के समय क्या खाएं, क्या नहीं?

  • पारण हमेशा सात्विक भोजन से करें।
  • लहसुन, प्याज या साधारण नमक वाली चीजें न खाएं।
  • माता रानी को चढ़ाया गया प्रसाद ग्रहण कर पारण करना सबसे अच्छा माना जाता है।

Share :

Trending this week

शिव पूजा में क्यों वर्जित है शंख?

Jun - 02 - 2026

Why No Conch in Shiv Puja: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भव्य अनुष्ठा... Read More

पांचवें बड़े मंगल पर चढ़ाएं ये भोग

Jun - 02 - 2026

 

Hanuman Ji favorite Bhog:ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल को भगवान हनुमान ... Read More

12 अगस्त को दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'

Jun - 01 - 2026

Surya Grahan 2026:साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगन... Read More