Fela News Lifestyle Header Banner

अयोध्या में ‘राजा राम’ की प्राण प्रतिष्ठा, आठ नए मंदिरों में विराजे देवी-देवता

अयोध्या में ‘राजा राम’ की प्राण प्रतिष्ठा, आठ नए मंदिरों में विराजे देवी-देवता

Last Updated Jun - 06 - 2025, 10:52 AM | Source : Fela News

राम जन्मभूमि परिसर में दूसरी बड़ी प्राण-प्रतिष्ठा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया आयोजन का नेतृत्व।
अयोध्या में ‘राजा राम’ की प्राण प्रतिष्ठा
अयोध्या में ‘राजा राम’ की प्राण प्रतिष्ठा

अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में गुरुवार को भगवान श्रीराम के 'राजा राम' स्वरूप की प्राण-प्रतिष्ठा विधिवत रूप से की गई। इसके साथ ही मंदिर के प्रथम तल पर बनाए गए आठ नए मंदिरों में देवी-देवताओं की मूर्तियों की स्थापना भी संपन्न हुई। इस शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं उपस्थित रहे और पूरे अनुष्ठान का साक्षी बने

यह कार्यक्रम राम मंदिर में आयोजित दूसरी सबसे बड़ी प्राण-प्रतिष्ठा थी। इससे पहले 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में ‘राम लला’ की मूर्ति की प्रतिष्ठा संपन्न हुई थी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा— “आज भगवान श्रीराम की पावन जन्मस्थली अयोध्या धाम में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर बने आठ मंदिरों, जिनमें श्रीराम दरबार भी शामिल है, में पूज्य देवी-देवताओं की प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का साक्षी बनने का परम सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।”

आयोध्या धाम में यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और भव्यता का प्रतीक बन गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। राम मंदिर का यह नया चरण न केवल धार्मिक दृष्टि से, बल्कि सांस्कृतिक और राष्ट्रीय भावनाओं के लिहाज़ से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

Share :

Trending this week

शिव पूजा में क्यों वर्जित है शंख?

Jun - 02 - 2026

Why No Conch in Shiv Puja: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भव्य अनुष्ठा... Read More

पांचवें बड़े मंगल पर चढ़ाएं ये भोग

Jun - 02 - 2026

 

Hanuman Ji favorite Bhog:ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल को भगवान हनुमान ... Read More

12 अगस्त को दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'

Jun - 01 - 2026

Surya Grahan 2026:साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगन... Read More