Fela News Lifestyle Header Banner

Ram Navami 2025:13 साल बाद बना दुर्लभ संयोग, पूजा और खरीदारी से मिलेगा दोगुना लाभ

Ram Navami 2025:13 साल बाद बना दुर्लभ संयोग, पूजा और खरीदारी से मिलेगा दोगुना लाभ

Last Updated Apr - 02 - 2025, 01:10 PM | Source : Fela News

Ram Navami 2025: रामलला का जन्मोत्सव चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार राम नवमी पर दुर्लभ संयोग बन रहा है।
13 साल बाद बना दुर्लभ संयोग
13 साल बाद बना दुर्लभ संयोग

Ram Navami 2025: सनातन धर्म में राम नवमी, नवरात्रि और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे त्योहारों का खास महत्व होता है। अगर इन दिनों शुभ संयोग बन जाए, तो इनका महत्व और बढ़ जाता है। इस साल 6 अप्रैल 2025 को राम नवमी पर 13 साल बाद दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिससे यह दिन पूजा और खरीदारी के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है।

राम नवमी पर बन रहे हैं ये शुभ संयोग
6 अप्रैल को राम नवमी पर रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, और सुकर्मा योग का संयोग बन रहा है। माना जाता है कि पुष्य नक्षत्र में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने और खरीदारी करने से सुख-समृद्धि आती है।

खरीदारी और निवेश के लिए शुभ दिन
ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार, इस शुभ संयोग में दिनभर खरीदारी और निवेश करना बहुत लाभकारी रहेगा। इस दिन किए गए लेन-देन से समृद्धि बढ़ेगी। खासतौर पर रियल एस्टेट में निवेश और जरूरी चीजों की खरीदारी के लिए यह दिन उत्तम रहेगा।

रवि पुष्य नक्षत्र का महत्व
राम नवमी वैसे भी शुभ मानी जाती है, लेकिन रवि पुष्य नक्षत्र इसे और खास बना देता है। जब पुष्य नक्षत्र रविवार को आता है, तो इसे रवि पुष्य नक्षत्र कहा जाता है। यह नया बिजनेस शुरू करने, वाहन या सोना-चांदी खरीदने, रियल एस्टेट में निवेश और महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए बहुत अच्छा समय होता है। इसे जीवन में स्थिरता और समृद्धि लाने वाला नक्षत्र माना जाता है।
 

Share :

Trending this week

शिव पूजा में क्यों वर्जित है शंख?

Jun - 02 - 2026

Why No Conch in Shiv Puja: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भव्य अनुष्ठा... Read More

पांचवें बड़े मंगल पर चढ़ाएं ये भोग

Jun - 02 - 2026

 

Hanuman Ji favorite Bhog:ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल को भगवान हनुमान ... Read More

12 अगस्त को दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'

Jun - 01 - 2026

Surya Grahan 2026:साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगन... Read More