Fela News Lifestyle Header Banner

Sawan 2025 End Date: सावन कब खत्म होगा और श्रावण पूर्णिमा किस दिन है, जानें तारीख और चंद्रोदय समय

Sawan 2025 End Date: सावन कब खत्म होगा और श्रावण पूर्णिमा किस दिन है, जानें तारीख और चंद्रोदय समय

Last Updated Aug - 02 - 2025, 11:10 AM | Source : Fela News

Sawan 2025 End Date: सावन की शुरुआत 11 जुलाई को हुई थी और यह 9 अगस्त 2025 को खत्म होगा। जानिए श्रावण पूर्णिमा किस दिन है और चंद्रमा कितने बजे निकलेगा।
सावन कब खत्म होगा और श्रावण पूर्णिमा किस दिन है
सावन कब खत्म होगा और श्रावण पूर्णिमा किस दिन है

हर महीने शुक्ल पक्ष की 15वीं तिथि को पूर्णिमा होती है, जिसे पूर्णमासी या पूनम भी कहते हैं। इस साल सावन महीने की शुरुआत 11 जुलाई 2025 को हुई थी और श्रावण पूर्णिमा के दिन ही यह महीना खत्म होगा, जिसके बाद भाद्रपद महीना शुरू होगा।

सावन का आखिरी दिन कब है?

श्रावण पूर्णिमा इस बार 8 अगस्त को है, लेकिन सावन महीने की समाप्ति 9 अगस्त 2025 को मानी जा रही है। इसी दिन रक्षाबंधन भी मनाया जाएगा।

क्यों है तारीख को लेकर कंफ्यूजन?

द्रिक पंचांग के मुताबिक:

  • पूर्णिमा की शुरुआत: 8 अगस्त दोपहर 2:12 बजे
  • पूर्णिमा की समाप्ति: 9 अगस्त दोपहर 1:04 बजे

इसलिए, व्रत और पूजा 9 अगस्त को उदयातिथि (सूर्योदय की तिथि) के अनुसार की जाएंगी। लेकिन जो लोग चंद्रमा को अर्घ्य देते हैं और चंद्र दर्शन के साथ व्रत रखते हैं, वे 8 अगस्त को ही व्रत रखेंगे, क्योंकि उस दिन रात को चंद्रमा दिखेगा।

चंद्रोदय का समय – 8 अगस्त को कब दिखेगा चंद्रमा?

  • चंद्रमा 8 अगस्त को शाम 6:42 बजे निकलेगा। इस समय चंद्रमा को अर्घ्य देना शुभ माना गया है।

स्नान-दान का शुभ समय – 9 अगस्त को

  • जो लोग स्नान और दान करना चाहते हैं, उनके लिए 9 अगस्त को सुबह 4:22 से 5:04 बजे तक का समय अच्छा है।

श्रावण पूर्णिमा पर चंद्र पूजा क्यों खास है?

हर पूर्णिमा को चंद्रमा की पूजा होती है, लेकिन सावन पूर्णिमा खास मानी जाती है क्योंकि:

यह शिव जी का प्रिय महीना है और शिवजी ने चंद्रमा को अपने सिर पर धारण किया है।

इस दिन रक्षाबंधन, सत्यनारायण पूजा, श्रावणी उपाकर्म, शिव पूजा, स्नान-दान जैसे कई धार्मिक काम किए जाते हैं।

 

Share :

Trending this week

शिव पूजा में क्यों वर्जित है शंख?

Jun - 02 - 2026

Why No Conch in Shiv Puja: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भव्य अनुष्ठा... Read More

पांचवें बड़े मंगल पर चढ़ाएं ये भोग

Jun - 02 - 2026

 

Hanuman Ji favorite Bhog:ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल को भगवान हनुमान ... Read More

12 अगस्त को दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'

Jun - 01 - 2026

Surya Grahan 2026:साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगन... Read More