Fela News Lifestyle Header Banner

Sawan Puja Samagri 2025: सावन में शिव पूजा के लिए ज़रूरी चीजें, बिना इनके अधूरी मानी जाती है पूजा

Sawan Puja Samagri 2025: सावन में शिव पूजा के लिए ज़रूरी चीजें, बिना इनके अधूरी मानी जाती है पूजा

Last Updated Jul - 11 - 2025, 11:08 AM | Source : Fela News

Sawan 2025 Puja Samagri: सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। ऐसे में शिव पूजा के लिए ज़रूरी सामान आज ही जुटा लें। यहां दी गई है सावन पूजा सामग्री की लिस्ट
सावन में शिव पूजा के लिए ज़रूरी चीजें
सावन में शिव पूजा के लिए ज़रूरी चीजें

Sawan 2025 Puja Samagri:भगवान शिव हिंदू धर्म के प्रमुख देवता हैं और उन्हें बुराई खत्म करने वाला माना जाता है। सावन का महीना उनकी पूजा के लिए बहुत खास होता है। इस दौरान लोग शिवलिंग पर जलाभिषेक या रुद्राभिषेक करते हैं।

क्यों करें शिव पूजा?

  • शिवजी की पूजा से जीवन में शांति और समृद्धि आती है।
  • नकारात्मकता से बचाव होता है।
  • रुद्राभिषेक से मोक्ष की प्राप्ति मानी जाती है।
  • जलाभिषेक से परेशानियां कम होती हैं।
  • अगर आप भी सावन में शिवजी की पूजा करना चाहते हैं, तो पहले से ज़रूरी सामग्री जुटा लें।

रुद्राभिषेक के लिए ज़रूरी सामग्री

कुशा का आसन, जल, गंगाजल, शुद्ध जल,रोली, अक्षत (चावल), सफेद चंदन, बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, आम्र मंजरी, पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, शक्कर), फूल, फल, मिठाई, दीपक, कपूर, जनेऊ, मौली, कलावा, पान, सुपारी, नारियल, गन्ने का रस, गुलाबजल, वस्त्र, श्रृंगी, दक्षिणा, पंच फल, मलयागिरी

हर सामग्री का खास मतलब

  • जल – शांति का प्रतीक
  • दूध – पवित्रता और भक्ति
  • शहद – जीवन में मिठास
  • घी – ऊर्जा और शुद्धता
  • गन्ने का रस – समृद्धि का संकेत

कौन सी चीजें नहीं चढ़ानी चाहिए?

  • हल्दी
  • कुमकुम
  • तुलसी के पत्ते
  • नारियल
  • केतकी के फूल
  • शंख से चढ़ाया जल
  • लाल फूल
  • कटे-फटे बेलपत्र

रुद्राभिषेक के फायदे

  • शिवजी की कृपा मिलती है
  • बीमारियों से राहत
  • मनोकामनाएं पूरी होती हैं
  • जीवन में सुख और शांति आती है

Share :

Trending this week

शिव पूजा में क्यों वर्जित है शंख?

Jun - 02 - 2026

Why No Conch in Shiv Puja: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भव्य अनुष्ठा... Read More

पांचवें बड़े मंगल पर चढ़ाएं ये भोग

Jun - 02 - 2026

 

Hanuman Ji favorite Bhog:ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल को भगवान हनुमान ... Read More

12 अगस्त को दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'

Jun - 01 - 2026

Surya Grahan 2026:साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगन... Read More