Header Image

Sawan Shivratri 2025 Jalabhishek: सावन शिवरात्रि पर भद्रा योग, जानें जलाभिषेक का समय और शिव पूजा का शुभ मुहूर्त

Sawan Shivratri 2025 Jalabhishek: सावन शिवरात्रि पर भद्रा योग, जानें जलाभिषेक का समय और शिव पूजा का शुभ मुहूर्त

Last Updated Jul - 23 - 2025, 11:24 AM | Source : Fela News

Sawan Shivratri 2025 Jalabhishek: सावन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को सावन शिवरात्रि मनाई जाती है, जो इस बार बुधवार, 23 जुलाई 2025 को है। जानिए इस दिन शिवजी
सावन शिवरात्रि पर जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त
सावन शिवरात्रि पर जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को शिवरात्रि मनाई जाती है, जिसे मासिक शिवरात्रि कहते हैं। इसका मतलब है शिवजी की विशेष रात। लेकिन सावन महीने में आने वाली शिवरात्रि का महत्व सबसे ज्यादा होता है।

इस दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक, जलाभिषेक और विशेष पूजा की जाती है। इस साल सावन शिवरात्रि का व्रत बुधवार, 23 जुलाई 2025 को रखा जाएगा, क्योंकि इसी दिन सावन महीने की चतुर्दशी तिथि पड़ रही है।

सावन शिवरात्रि 2025 की तिथि और समय:

  • चतुर्दशी तिथि शुरू: 23 जुलाई, सुबह 4:39 बजे
  • चतुर्दशी तिथि समाप्त: 24 जुलाई, रात 2:48 बजे
  • व्रत और पूजा की तारीख: 23 जुलाई 2025 (बुधवार)
  • पारण (व्रत खोलने का समय): 24 जुलाई, सुबह 5:27 बजे तक

इस दिन का महत्व इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि मान्यता है कि इसी दिन शिव और पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था। इस दिन व्रत और पूजा वैवाहिक जीवन के लिए भी शुभ मानी जाती है।

इस बार भद्रा काल का असर:

23 जुलाई को सुबह 5:37 से दोपहर 3:31 बजे तक भद्रा काल रहेगा। भद्रा में पूजा और शुभ काम नहीं किए जाते, इसलिए इस समय शिव पूजा और जलाभिषेक न करें।

शिवरात्रि पर जलाभिषेक का सही समय:

23 जुलाई को ब्रह्म मुहूर्त में ही जलाभिषेक और पूजा करना सबसे शुभ रहेगा।

ब्रह्म मुहूर्त का समय: सुबह 4:15 से 4:56 बजे तक

 

Share :

Trending this week

शिव पूजा में क्यों वर्जित है शंख?

Jun - 02 - 2026

Why No Conch in Shiv Puja: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भव्य अनुष्ठा... Read More

पांचवें बड़े मंगल पर चढ़ाएं ये भोग

Jun - 02 - 2026

 

Hanuman Ji favorite Bhog:ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल को भगवान हनुमान ... Read More

12 अगस्त को दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'

Jun - 01 - 2026

Surya Grahan 2026:साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगन... Read More