Fela News Lifestyle Header Banner

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि 2025: जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, आसान विधि और ज़रूरी सामग्री की पूरी लिस्ट

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि 2025: जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, आसान विधि और ज़रूरी सामग्री की पूरी लिस्ट

Last Updated Aug - 30 - 2025, 03:46 PM | Source : Fela News

Shardiya Navratri 2025 Date: शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025 (आश्विन शुक्ल प्रतिपदा) से शुरू होगी। जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, आसान विधि और ज़रूरी सामग्री
नवरात्रि 2025: जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
नवरात्रि 2025: जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि इस साल सोमवार, 22 सितंबर 2025 से शुरू होकर 1 अक्टूबर तक चलेगी। इसके बाद 2 अक्टूबर को विजयादशमी (दशहरा) मनाई जाएगी।

नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है। पहले दिन यानी आश्विन मास की प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना (घटस्थापना) और माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है।

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

  • 22 सितंबर सुबह: 06:09 से 08:06 बजे तक
  • दोपहर का मुहूर्त: 11:49 से 12:38 बजे तक

मां दुर्गा का आगमन

  • इस बार नवरात्रि सोमवार से शुरू हो रही है और हस्त नक्षत्र का संयोग रहेगा। मान्यता है कि इस दिन मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं, जो बहुत शुभ माना जाता है।

पूजा सामग्री

  • सामान्य पूजा के लिए: लाल/पीला कपड़ा, रोली, हल्दी, कुमकुम, दीपक, घी, धूप, अगरबत्ती, नारियल, सुपारी, फूल, पान के पत्ते, चुनरी, मिठाई आदि।
  • कलश स्थापना के लिए: मिट्टी का पात्र, शुद्ध मिट्टी, जौ/गेहूं के बीज, कलश, गंगाजल, आम/अशोक के पत्ते, नारियल, लाल वस्त्र, मौली, सुपारी, सिक्का, हल्दी।

स्थापना विधि

  • पूजा स्थान साफ करें और मिट्टी के पात्र में जौ या गेहूं बोएं।
  • कलश में गंगाजल, सुपारी, हल्दी, सिक्का और अक्षत डालें।
  • कलश के ऊपर आम/अशोक के पत्ते रखें और लाल कपड़े से लिपटा नारियल रखें।
  • मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना कर व्रत का संकल्प लें।
  • नौ दिनों तक सुबह-शाम पूजा करें, दीपक जलाएं, आरती करें और दुर्गा सप्तशती/चालीसा का पाठ करें।

Share :

Trending this week

शिव पूजा में क्यों वर्जित है शंख?

Jun - 02 - 2026

Why No Conch in Shiv Puja: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भव्य अनुष्ठा... Read More

पांचवें बड़े मंगल पर चढ़ाएं ये भोग

Jun - 02 - 2026

 

Hanuman Ji favorite Bhog:ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल को भगवान हनुमान ... Read More

12 अगस्त को दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'

Jun - 01 - 2026

Surya Grahan 2026:साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगन... Read More