Header Image

Shardiya Navratri Day 7 Puja: नवरात्रि के सातवें दिन जाने मां कालरात्रि की पूजा विधि

Shardiya Navratri Day 7 Puja: नवरात्रि के सातवें दिन जाने मां कालरात्रि की पूजा विधि

Last Updated Sep - 29 - 2025, 10:45 AM | Source : Fela News

Shardiya Navratri 2025 Day 7 Puja: शारदीय नवरात्रि की सप्तमी के दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है. आइए जानें सातवें दिन की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र, भोग, र
नवरात्रि के सातवें दिन जाने  मां कालरात्रि की पूजा
नवरात्रि के सातवें दिन जाने मां कालरात्रि की पूजा

Shardiya Navratri 2025 Day 7 Kalratri Puja: शारदीय नवरात्रि का सातवां दिन यानी महा सप्तमी बहुत खास होता है। इस दिन मां दुर्गा के सातवें रूप मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इसी रूप में मां ने असुरों का वध किया था। मां कालरात्रि की उपासना से बुरी और नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है।

सप्तमी तिथि और समय

सप्तमी तिथि 28 सितंबर दोपहर 2:27 बजे शुरू होगी और 29 सितंबर शाम 4:31 बजे तक रहेगी। उदय तिथि के अनुसार सप्तमी पूजा सोमवार, 29 सितंबर 2025 को होगी।

पूजा के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:37 से 5:25
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:47 से 12:35
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 2:11 से 2:58
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 6:09 से 6:33

पूजा विधि

सुबह स्नान कर पूजा स्थल तैयार करें। मां कालरात्रि की प्रतिमा या तस्वीर चौकी पर रखें और गंगाजल से शुद्धि करें। फिर मां को लाल चंदन, चुनरी, फूल, फल, मिठाई और भोग अर्पित करें। धूप-दीप जलाकर मंत्र जाप करें और परिवार के साथ आरती करें।

प्रिय भोग और रंग

  • भोग: गुड़ और गुड़ से बनी चीजें
  • रंग: लाल रंग के फूल और कपड़े

मंत्र

  • बीज मंत्र: ॐ ऐं ह्रीं क्लीं कालरात्र्यै नमः
  • स्तोत्र मंत्र: या देवी सर्वभूतेषु मां कालरात्रि रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः
  • अन्य मंत्र: ॐ कालरात्र्यै नमः, ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै

मां कालरात्रि का स्वरूप

मां कालरात्रि का रूप भयानक और शक्तिशाली है। इनका रंग काला है, बाल बिखरे रहते हैं और गले में मुंडमाला होती है। मां गधे पर सवार रहती हैं। चार भुजाओं में से एक हाथ अभय मुद्रा, एक वर मुद्रा में है, जबकि अन्य हाथों में खड्ग और कांटा है। मां को "शुभंकारी" भी कहा जाता है, क्योंकि वे भक्तों के लिए कल्याणकारी हैं।

Share :

Trending this week

108 खंभों वाला रहस्यमयी मंदिर

May - 21 - 2026

भारत में मौजूद हजारों प्राचीन मंदिर अपनी रहस्यमयी कहान... Read More

तिलक लगाते समय कौन-सी उंगली सही?

May - 20 - 2026

Puja Path ke Niyam:हिंदू सनातन परंपरा में माथे पर तिलक लगाना केवल ध... Read More

भारत में कब होगी बकरीद?

May - 18 - 2026

देशभर में मुसलमानों के दूसरे सबसे बड़े त्योहार बकरीद (ई... Read More