Fela News Lifestyle Header Banner

Tulsi: तुलसी पत्ते को चबाना क्यों मना, जानें असली वजह

Tulsi: तुलसी पत्ते को चबाना क्यों मना, जानें असली वजह

Last Updated Dec - 06 - 2025, 01:14 PM | Source : Fela News

Tulsi: हिंदू धर्म में तुलसी को बेहद पवित्र माना जाता है और आयुर्वेद में इसे औषधीय पौधा कहा गया है. हालांकि, तुलसी की पत्तियों को चबाकर खाना सही नहीं माना जाता.
तुलसी पत्ते को चबाना क्यों मना
तुलसी पत्ते को चबाना क्यों मना

Tulsi: हिंदू धर्म में तुलसी को देवी लक्ष्मी का रूप मानकर पूजा जाता है और आयुर्वेद में इसे औषधीय पौधा माना गया है. हालांकि, तुलसी की पत्तियों को चबाकर खाना न तो धार्मिक रूप से सही है और न ही वैज्ञानिक दृष्टि से. आइए सरल भाषा में समझते हैं क्यों.

तुलसी की पत्तियां चबाना क्यों गलत माना जाता है?

धार्मिक कारण:

पुराणों के अनुसार तुलसी पवित्र मानी जाती है और इसकी हर पत्ती में देवी लक्ष्मी का वास माना जाता है. दांत से तुलसी की पत्ती को चबाना इसका अपमान माना जाता है. इसी वजह से पूजा में कभी भी टूटी या चबाई हुई तुलसी नहीं चढ़ाई जाती.

वैज्ञानिक कारण:

तुलसी की पत्तियों में ‘मर्क्यूरिक एसिड’ पाया जाता है, जो दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकता है. बार-बार तुलसी चबाने से दांतों की ऊपरी परत घिसने लगती है.

इसके अलावा, तुलसी की तासीर गरम होती है और इसे चबाने से मुंह या पेट में जलन और एसिडिटी बढ़ सकती है. कुछ मात्रा में मौजूद आर्सेनिक बार-बार चबाने से शरीर में टॉक्सिन जमा कर सकता है.

तुलसी का सही सेवन कैसे करें?

  • आयुर्वेद तुलसी को औषधि मानता है और इसके फायदे भी बहुत हैं. इसलिए विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि—
  • तुलसी की पत्तियों को चबाने के बजाय सीधे पानी के साथ निगलें
  • तुलसी की चाय, काढ़ा या गुनगुने पानी में उबालकर सेवन करें
  • तुलसी को शहद और अदरक के रस के साथ लेना इम्युनिटी बढ़ाता है

Share :

Trending this week

शिव पूजा में क्यों वर्जित है शंख?

Jun - 02 - 2026

Why No Conch in Shiv Puja: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भव्य अनुष्ठा... Read More

पांचवें बड़े मंगल पर चढ़ाएं ये भोग

Jun - 02 - 2026

 

Hanuman Ji favorite Bhog:ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल को भगवान हनुमान ... Read More

12 अगस्त को दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'

Jun - 01 - 2026

Surya Grahan 2026:साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगन... Read More