Fela News Lifestyle Header Banner

Diwali Kab hai? तारीख और लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त अभी से जान लें

Diwali Kab hai? तारीख और लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त अभी से जान लें

Last Updated Sep - 12 - 2025, 11:55 AM | Source : Fela News

Diwali kab hai: दिवाली का त्योहार कार्तिक अमावस्या को मनाया जाता है। जानें 2025 में दिवाली की सही तारीख और पांच दिन का दिवाली कैलेंडर।
Diwali Kab hai?
Diwali Kab hai?

Diwali 2025 : दिवाली हिंदू धर्म में एक खास त्योहार है। इसे कार्तिक अमावस्या के दिन मनाया जाता है और इस दिन लक्ष्मी माता की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। पौराणिक मान्यता है कि इसी दिन भगवान राम 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे, और इस खुशी में दीपावली का पर्व शुरू हुआ। दिवाली पांच दिनों तक मनाई जाती है, जो धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक चलती है।

दिवाली 2025 की तारीख

दिवाली 2025 में 20 अक्टूबर को है। इस दिन सूर्यास्त के बाद लक्ष्मी पूजा का विधान है। दीपावली का मतलब “दीपों की अवली” है, यानी दीपों की पंक्ति। यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है।

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त 2025

  • पूजा का समय: रात 07:08 – 08:18
  • प्रदोष काल: शाम 05:46 – रात 08:18
  • वृषभ काल: रात 07:08 – 09:03
  • निशिता काल: रात 11:41 – प्रातः 12:31 (21 अक्टूबर)

दिवाली 2025 कैलेंडर

  • धनतेरस: 17 अक्टूबर
  • नरक चतुर्दशी: 18 अक्टूबर
  • दिवाली: 20 अक्टूबर
  • कार्तिक अमावस्या: 21 अक्टूबर
  • गोवर्धन पूजा: 22 अक्टूबर\
  • भाई दूज: 23 अक्टूबर

दिवाली के दिन शुभ काम

  • घर और दुकानों को फूलों और पत्तों से सजाना शुभ माना जाता है।
  • कलश में नारियल रखकर घर के मुख्य द्वार पर रखना शुभ है।
  • सफाई का विशेष महत्व है, क्योंकि साफ-सुथरे घर में ही लक्ष्मी माता आती हैं।
  • पूजा चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर गणेश और लक्ष्मी की मूर्तियों को सजाएं और पूजन करें।
  • शाम को दीपक जलाकर घर और आंगन में रोशनी करें।

Share :

Trending this week

शिव पूजा में क्यों वर्जित है शंख?

Jun - 02 - 2026

Why No Conch in Shiv Puja: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भव्य अनुष्ठा... Read More

पांचवें बड़े मंगल पर चढ़ाएं ये भोग

Jun - 02 - 2026

 

Hanuman Ji favorite Bhog:ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल को भगवान हनुमान ... Read More

12 अगस्त को दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'

Jun - 01 - 2026

Surya Grahan 2026:साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगन... Read More