Header Image

BCCI Rules 2026: BCCI का सख्त नियम लागू, गलती पर बैन और पुलिस कार्रवाई!

BCCI Rules 2026: BCCI का सख्त नियम लागू, गलती पर बैन और पुलिस कार्रवाई!

Last Updated May - 08 - 2026, 01:20 PM | Source : Fela News

BCCI issues honey trap alert: IPL 2026 के बीच BCCI का बड़ा अलर्ट! खिलाड़ियों को हनी ट्रैप और सुरक्षा खतरों से बचने की चेतावनी, नियम तोड़ने पर बैन से लेकर पुलिस केस तक की कार्रवाई संभव.
BCCI का सख्त नियम लागू
BCCI का सख्त नियम लागू

BCCI issues honey trap alert: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच बीसीसीआई ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए अब तक का सबसे सख्त नियम लागू कर दिया है. राजस्थान रॉयल्स से जुड़े प्रोटोकॉल उल्लंघन के मामलों के बाद बोर्ड ने सभी 10 फ्रेंचाइजियों को 8 पन्नों की नई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर यानी SOP जारी की है. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने साफ शब्दों में कहा है कि लीग की छवि से खिलवाड़ करने वालों को अब किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

हनी ट्रैप और सुरक्षा खतरे पर सबसे बड़ा अलर्ट

नई गाइडलाइन में सबसे ज्यादा जोर खिलाड़ियों की सुरक्षा और ‘हनी ट्रैप’ जैसे खतरों पर दिया गया है. बोर्ड की जांच में पता चला कि कुछ खिलाड़ी टीम मैनेजर को जानकारी दिए बिना होटल के कमरों में बाहरी लोगों को बुला रहे थे. इसके बाद अब नियम बेहद कड़े कर दिए गए हैं. कोई भी बाहरी व्यक्ति, चाहे वह खिलाड़ी का रिश्तेदार ही क्यों न हो, बिना लिखित अनुमति होटल रूम में प्रवेश नहीं कर सकेगा.

होटल रूम बने ‘नो एंट्री जोन’

बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के होटल कमरों को पूरी तरह प्राइवेट जोन घोषित कर दिया है. अब खिलाड़ी किसी भी मेहमान से सिर्फ होटल लॉबी या सार्वजनिक स्थानों पर ही मिल सकेंगे. बोर्ड का मानना है कि इससे संदिग्ध गतिविधियों और सुरक्षा चूक की आशंका काफी कम होगी. हर फ्रेंचाइजी को अपने खिलाड़ियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का आदेश दिया गया है.

ड्रेसिंग रूम में वेपिंग पर सख्त कार्रवाई

हाल ही में रियान पराग के ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करने की खबरों के बाद बीसीसीआई ने ई-सिगरेट और किसी भी तरह के नशे पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है. नई SOP के मुताबिक होटल, स्टेडियम और ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते पाए जाने पर खिलाड़ी या स्टाफ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है. बोर्ड ने साफ कहा है कि भारतीय कानून के तहत ई-सिगरेट का इस्तेमाल संज्ञेय अपराध माना जा सकता है.

बिना अनुमति बाहर जाना भी मुश्किल

अब खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को होटल से बाहर जाने से पहले सिक्योरिटी अधिकारियों से औपचारिक मंजूरी लेना अनिवार्य होगा. बीसीसीआई हर खिलाड़ी की मूवमेंट पर नजर रखेगा ताकि किसी भी सुरक्षा खतरे या विवाद से बचा जा सके. फ्रेंचाइजियों को निर्देश दिया गया है कि वे हर सदस्य को इन नियमों की पूरी जानकारी दें.

बोर्ड का साफ संदेश है कि IPL सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि करोड़ों युवाओं की भावना और देश की सबसे बड़ी खेल लीग है. ऐसे में अनुशासन और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. नियम तोड़ने वालों पर बैन, भारी जुर्माना और पुलिस केस तक दर्ज हो सकता है

यह भी पढ़े 

Amanpreet Singh Gill Dies: 36 की उम्र में पूर्व भारतीय क्रिकेटर का निधन, सदमे में फैंस

Share :

Trending this week

वनडे इतिहास के 7 सिक्सर किंग

Jun - 13 - 2026

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़े-बड़े छक्के लगाने वाले ब... Read More

महिला टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का इंतजार जारी

Jun - 12 - 2026

महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो चुका है और भारतीय क्रिकेट... Read More

BCCI की नई पॉलिसी से बढ़ी टेंशन

Jun - 05 - 2026

भारतीय क्रिकेट में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. ... Read More