Fela News Lifestyle Header Banner

BCCI सख्त कदम उठाएगा, PCB चेयरमैन नकवी की मुश्किल बढ़ी

BCCI सख्त कदम उठाएगा, PCB चेयरमैन नकवी की मुश्किल बढ़ी

Last Updated Oct - 21 - 2025, 03:48 PM | Source : Fela News

Asia Cup Trophy Update:एशिया कप ट्रॉफी विवाद में BCCI सख्त कदम उठा सकता है। ACC चेयरमैन मोहसिन नकवी ने ट्रॉफी लौटाने पर कोई जवाब नहीं दिया।
BCCI सख्त कदम उठाएगा
BCCI सख्त कदम उठाएगा

एशिया कप ट्रॉफी विवाद में BCCI कड़ा कदम उठा सकता है। एशियाई क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन मोहसिन नकवी से कोई जवाब ना मिलने पर BCCI अगली ICC बैठक में इस मामले में अंतर्राष्ट्रीय बोर्ड से दखल की मांग कर सकता है। BCCI ने पिछले सप्ताह पत्र भेजा था जिसमें ट्रॉफी भारतीय टीम को देने की बात थी, लेकिन नकवी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

BCCI ने साफ कहा है कि या तो ट्रॉफी टीम इंडिया को दे दी जाए, या ICC की आने वाली मीटिंग में यह मुद्दा उठाया जाएगा। अभी ट्रॉफी दुबई में ACC के ऑफिस में रखी है। BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि बोर्ड कानून के तहत हर कदम उठा रहा है।

मामला तब शुरू हुआ था जब एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया और भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया। बाद में नकवी ट्रॉफी लेकर चले गए।

30 सितंबर को हुई ACC बैठक में भारत के प्रतिनिधि और BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि ट्रॉफी ACC की संपत्ति है, इसलिए नकवी को इसे व्यक्तिगत रूप से ले जाने का अधिकार नहीं था।

Share :

Trending this week

वनडे इतिहास के 7 सिक्सर किंग

Jun - 13 - 2026

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़े-बड़े छक्के लगाने वाले ब... Read More

महिला टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का इंतजार जारी

Jun - 12 - 2026

महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो चुका है और भारतीय क्रिकेट... Read More

BCCI की नई पॉलिसी से बढ़ी टेंशन

Jun - 05 - 2026

भारतीय क्रिकेट में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. ... Read More