Header Image

पंजाब किंग्स को तगड़ा झटका, टीम का स्टार खिलाड़ी IPL 2025 से बाहर हुआ।

पंजाब किंग्स को तगड़ा झटका, टीम का स्टार खिलाड़ी IPL 2025 से बाहर हुआ।

Last Updated Apr - 15 - 2025, 10:43 AM | Source : Fela News

Punjab Kings IPL 2025:श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन चोट की वजह से पूरे IPL से बाहर हो गए हैं।
पंजाब किंग्स को तगड़ा झटका
पंजाब किंग्स को तगड़ा झटका

Lockie Ferguson Injury: पंजाब किंग्स का आज कोलकाता नाइट राइडर्स से मुकाबला है, लेकिन मैच से पहले टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन चोट की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

हैदराबाद के खिलाफ मैच में फर्ग्यूसन को बाएं पैर के कूल्हे के पास चोट लगी थी। फिजियो की जांच के बाद वह बीच मैच में ही मैदान छोड़कर चले गए और फिर वापसी नहीं की।

गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स ने कहा कि फर्ग्यूसन अब लंबे समय तक नहीं खेल पाएंगे और उनके वापसी की उम्मीद बहुत कम है।

फर्ग्यूसन का प्रदर्शन
पंजाब किंग्स ने उन्हें 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह IPL के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक हैं, जिन्होंने 157.3 kmph की रफ्तार से गेंद फेंकी है। IPL 2025 में अब तक 4 मैच खेलकर उन्होंने 5 विकेट लिए हैं।

आज का मुकाबला
आज पंजाब किंग्स का मैच कोलकाता नाइट राइडर्स से मुल्लांपुर में होगा। पंजाब ने अब तक 5 में से 2 मैच जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। कोलकाता 6 में से 3 मैच जीतकर पांचवें नंबर पर है

Share :

Trending this week

वनडे इतिहास के 7 सिक्सर किंग

Jun - 13 - 2026

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़े-बड़े छक्के लगाने वाले ब... Read More

महिला टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का इंतजार जारी

Jun - 12 - 2026

महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो चुका है और भारतीय क्रिकेट... Read More

BCCI की नई पॉलिसी से बढ़ी टेंशन

Jun - 05 - 2026

भारतीय क्रिकेट में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. ... Read More