Header Image

शुभमन गिल की वापसी पर साफ संकेत, पहला T20 खेलेंगे?

शुभमन गिल की वापसी पर साफ संकेत, पहला T20 खेलेंगे?

Last Updated Dec - 06 - 2025, 04:09 PM | Source : Fela News

Shubman Gill Injury Update: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज 9 दिसंबर से शुरू हो रही है. इससे पहले शुभमन गिल की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.
शुभमन गिल की वापसी पर साफ संकेत
शुभमन गिल की वापसी पर साफ संकेत

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज की शुरुआत 9 दिसंबर से होगी. सीरीज से पहले शुभमन गिल की फिटनेस पर बड़ा अपडेट सामने आया है. BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने टीम मैनेजमेंट को बताया है कि गिल ने पूरी रिहैब प्रक्रिया पूरी कर ली है और अब वो तीनों फॉर्मेट में खेलने के लिए फिट हैं।

गिल को टी20 सीरीज के लिए टीम में चुना गया था, लेकिन फिटनेस साबित करने के लिए उन्हें रिहैब के सभी जरूरी चरण पूरे करने थे। कोलकाता टेस्ट के दौरान उन्हें गर्दन में चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती भी होना पड़ा था। इसी चोट के कारण वे वनडे सीरीज से बाहर रहे।

टी20 में जगह बनाने के लिए गिल ने बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब के साथ स्किल ट्रेनिंग, बल्लेबाजी, फील्डिंग और मैच सिम्यूलेशन सेशन पूरे किए।

टी20 स्क्वाड शनिवार को कटक पहुंचेगा, जहां पहला मैच खेला जाएगा। टीम का पहला ट्रेनिंग सेशन रविवार को होगा। यह सीरीज 9 से 16 दिसंबर तक खे ली जाएगी।

Share :

Trending this week

वनडे इतिहास के 7 सिक्सर किंग

Jun - 13 - 2026

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़े-बड़े छक्के लगाने वाले ब... Read More

महिला टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का इंतजार जारी

Jun - 12 - 2026

महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो चुका है और भारतीय क्रिकेट... Read More

BCCI की नई पॉलिसी से बढ़ी टेंशन

Jun - 05 - 2026

भारतीय क्रिकेट में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. ... Read More