Fela News Lifestyle Header Banner

हरमनप्रीत की कप्तानी पर विवाद, साथी खिलाड़ी का बयान वायरल

हरमनप्रीत की कप्तानी पर विवाद, साथी खिलाड़ी का बयान वायरल

Last Updated Nov - 10 - 2025, 01:45 PM | Source : Fela News

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप 2025 जीता.
हरमनप्रीत की कप्तानी पर विवाद
हरमनप्रीत की कप्तानी पर विवाद

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 जीतकर इतिहास रच दिया. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराया. कप्तान हर्मनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा का अहम योगदान रहा.

जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम को बधाई दी. वहीं, पूर्व कप्तान शांथा रंगास्वामी के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया. उन्होंने कहा कि हर्मनप्रीत को अब कप्तानी छोड़कर बल्लेबाजी और फील्डिंग पर ध्यान देना चाहिए.

इस पर पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा ने नाराजगी जताई और कहा कि हर बार वर्ल्ड कप के बाद ऐसे बयान आते हैं — चाहे टीम जीते या हारे. उन्होंने कहा कि अभी जश्न मनाने का समय है, न कि विवाद खड़ा करने का.

अंजुम और हर्मन के रिश्ते भी खास रहे हैं. अंजुम ने बताया कि 2007-08 में पहली बार हर्मन को खेलते देखा और तभी समझ गईं कि वह एक खास खिलाड़ी हैं. उन्होंने कहा, “मैंने हमेशा माना है कि हर्मन हमारी सबसे अच्छी कप्तान हैं और वही टीम की असली मैच विनर हैं.”

 यह भी पढ़ें: 

एशिया कप ट्रॉफी पर BCCI का बड़ा कदम, जानें फैसला

 

Share :

Trending this week

वनडे इतिहास के 7 सिक्सर किंग

Jun - 13 - 2026

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़े-बड़े छक्के लगाने वाले ब... Read More

महिला टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का इंतजार जारी

Jun - 12 - 2026

महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो चुका है और भारतीय क्रिकेट... Read More

BCCI की नई पॉलिसी से बढ़ी टेंशन

Jun - 05 - 2026

भारतीय क्रिकेट में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. ... Read More