Header Image

CT 2025: अवॉर्ड सेरेमनी में मेजबान पाकिस्तान न होने पर ICC ने सफाई दी।

CT 2025: अवॉर्ड सेरेमनी में मेजबान पाकिस्तान न होने पर ICC ने सफाई दी।

Last Updated Mar - 10 - 2025, 03:54 PM | Source : Fela News

चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद पुरस्कार समारोह के दौरान विवाद खड़ा हो गया. उस समारोह में मंच पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का कोई भी अधिकारी उपस्थित नहीं था.
CT 2025 अवॉर्ड सेरेमनी में मेजबान पाकिस्तान न होने पर ICC ने सफाई दी।
CT 2025 अवॉर्ड सेरेमनी में मेजबान पाकिस्तान न होने पर ICC ने सफाई दी।

भारतीय टीम ने ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। यह तीसरी बार है जब भारत ने यह ट्रॉफी जीती है। पहले 2002 में भारतीय टीम ने श्रीलंका के साथ खिताब साझा किया था, फिर 2013 में एमएस धोनी की कप्तानी में टीम चैम्पियन बनी थी। अब रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने एक और ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

फाइनल के बाद हुए विवाद पर ICC ने दी सफाई

चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद पुरस्कार समारोह के दौरान विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, मंच पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था, जबकि यह टूर्नामेंट पाकिस्तान की मेजबानी में आयोजित हुआ था। इस पर ICC ने अपनी सफाई दी और PCB को कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी।

ICC प्रवक्ता ने बताया, "PCB प्रमुख मोहसिन नकवी अनुपलब्ध थे और उन्होंने दुबई की यात्रा नहीं की। आमतौर पर बोर्ड के अधिकारियों को ही पुरस्कार समारोह में बुलाया जाता है, लेकिन PCB से कोई भी मौजूद नहीं था। वे मेजबान थे, उन्हें वहां होना चाहिए था।"

पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी अपने X अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, "भारतीय टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी जीती, लेकिन फाइनल के बाद PCB का कोई भी प्रतिनिधि वहां नहीं था। पाकिस्तान मेजबान था, फिर भी PCB का कोई अधिकारी क्यों नहीं आया, यह मेरी समझ से बाहर है।"

Share :

Trending this week

वनडे इतिहास के 7 सिक्सर किंग

Jun - 13 - 2026

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़े-बड़े छक्के लगाने वाले ब... Read More

महिला टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का इंतजार जारी

Jun - 12 - 2026

महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो चुका है और भारतीय क्रिकेट... Read More

BCCI की नई पॉलिसी से बढ़ी टेंशन

Jun - 05 - 2026

भारतीय क्रिकेट में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. ... Read More