Header Image

बाबर-रिजवान टीम में नहीं तो क्या फर्क? पाक खिलाड़ी का मजेदार जवाब वायरल

बाबर-रिजवान टीम में नहीं तो क्या फर्क? पाक खिलाड़ी का मजेदार जवाब वायरल

Last Updated Sep - 04 - 2025, 03:09 PM | Source : Fela News

बाबर आज़म और रिज़वान के टीम से बाहर होने पर सवाल पूछे जाने पर एक पाक खिलाड़ी ने मजेदार जवाब दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस को खूब पसंद आ रहा।
पाक खिलाड़ी का मजेदार जवाब वायरल
पाक खिलाड़ी का मजेदार जवाब वायरल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर फहीम अशरफ का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उनसे पूछा गया कि टीम में अगर बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ना हों, तो उनकी कमी कितनी खलती है?

फहीम ने हंसते हुए जवाब दिया, "याद नहीं आती।" उनका ये हल्का-फुल्का अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो में बाकी खिलाड़ी भी हंसते नजर आए।

गौरतलब है कि बाबर और रिजवान पाकिस्तान टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाते हैं और उनकी गैरमौजूदगी अक्सर बड़ी चर्चा का विषय रहती है। लेकिन फहीम अशरफ का ये जवाब माहौल को हल्का कर गया और फैन्स ने इसे "स्पोर्ट्समैन स्पिरिट" का बेहतरीन उदाहरण बताया।

इस वीडियो पर फैन्स ने जमकर मजेदार कमेंट्स किए हैं और इसे सोशल मीडिया पर लगातार शेयर किया जा रहा है।

Share :

Trending this week

BCCI की नई पॉलिसी से बढ़ी टेंशन

Jun - 05 - 2026

भारतीय क्रिकेट में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. ... Read More

40 दिन, 12 मुकाबले और मेगा टूर

Jun - 03 - 2026

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। न्यूजीलैंड ... Read More

MVP बनते ही वैभव सूर्यवंशी का मजेदार बयान

Jun - 01 - 2026

आईपीएल 2026 में युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्र... Read More