Fela News Lifestyle Header Banner

IND vs ENG Test : गंभीर ने बताया– इंग्लैंड के खिलाफ किसे मौका मिलेगा, कौन प्लेइंग-11 से बाहर होगा?

IND vs ENG Test : गंभीर ने बताया– इंग्लैंड के खिलाफ किसे मौका मिलेगा, कौन प्लेइंग-11 से बाहर होगा?

Last Updated Jun - 06 - 2025, 02:56 PM | Source : Fela News

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज 20 जून से लीड्स के हेडिंग्ले में शुरू होगी। इससे पहले कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर ने प्लेइंग-11 को लेकर कु
इंग्लैंड के खिलाफ किसे मौका मिलेगा
इंग्लैंड के खिलाफ किसे मौका मिलेगा

IND vs ENG Test : भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज 20 जून 2025 से लीड्स के हेडिंग्ले मैदान में शुरू होगी। इस सीरीज को लेकर भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग-11 को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। टीम का ऐलान पहले ही हो चुका है। शुभमन गिल को कप्तान और ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है।

मैच से पहले बीसीसीआई हेडक्वार्टर में शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें गंभीर ने करुण नायर की तारीफ करते हुए उनके खेलने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि करुण ने हाल ही में लगातार रन बनाए हैं और ऐसे खिलाड़ी को मौके मिलने चाहिए।

करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया-ए की तरफ से दोहरा शतक लगाया था और रणजी ट्रॉफी में भी 863 रन बनाए। गंभीर ने कहा कि करुण का अनुभव इंग्लैंड की मुश्किल पिचों पर टीम के लिए फायदेमंद होगा। नायर 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक लगा चुके हैं।

शुभमन गिल ने हालांकि फाइनल प्लेइंग-11 को लेकर कोई खुलासा नहीं किया और कहा कि इंग्लैंड पहुंचकर प्रैक्टिस कैंप के बाद टीम का फैसला होगा।

संभावित प्लेइंग-11:

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

Share :

Trending this week

वनडे इतिहास के 7 सिक्सर किंग

Jun - 13 - 2026

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़े-बड़े छक्के लगाने वाले ब... Read More

महिला टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का इंतजार जारी

Jun - 12 - 2026

महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो चुका है और भारतीय क्रिकेट... Read More

BCCI की नई पॉलिसी से बढ़ी टेंशन

Jun - 05 - 2026

भारतीय क्रिकेट में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. ... Read More