Header Image

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा की पारी से पाकिस्तान में डर, पूर्व कप्तान ने बताया...

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा की पारी से पाकिस्तान में डर, पूर्व कप्तान ने बताया...

Last Updated Sep - 12 - 2025, 03:19 PM | Source : Fela News

IND vs PAK: एशिया कप 2025 में भारत का अगला मुकाबला पाकिस्तान से है, और उससे पहले ही टीम इंडिया के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा का डर वहां दिखने लगा है।
अभिषेक शर्मा की पारी से पाकिस्तान में डर
अभिषेक शर्मा की पारी से पाकिस्तान में डर

एशिया कप 2025 में भारत का दूसरा मुकाबला 14 सितंबर को दुबई में पाकिस्तान से होगा। इस मैच से पहले ही पाकिस्तान में टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा को लेकर खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 पर मौजूद अभिषेक ने भले ही यूएई के खिलाफ सिर्फ 30 रन बनाए हों, लेकिन उसी पारी से उन्होंने पाकिस्तान को अपने खेल की झलक दिखा दी।

यूएई मैच के बाद पीटीवी स्पोर्ट्स पर जब पूर्व पाक कप्तान से अभिषेक शर्मा पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा—“इस खिलाड़ी के आंकड़े देखें, सिर्फ 18 मैचों में दो शतक और दो अर्धशतक, स्ट्राइक रेट 193। फर्क सिर्फ कॉन्फिडेंस का है। हमारे खिलाड़ियों को भरोसा ही नहीं होता कि अगला मौका मिलेगा या नहीं। ऐसे में बड़े खिलाड़ी तैयार ही नहीं हो पाते।”

शोएब मलिक ने आगे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि सिस्टम ही खराब है, जहां खिलाड़ियों से उनका बेस्ट नहीं निकलता। बिना बताए खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया जाता है। ऐसे माहौल में खिलाड़ी मानसिक दबाव झेलते हैं और मैदान पर सिर्फ विपक्षी टीम से नहीं, बल्कि खुद के भविष्य के डर से भी लड़ते हैं।

Share :

Trending this week

BCCI की नई पॉलिसी से बढ़ी टेंशन

Jun - 05 - 2026

भारतीय क्रिकेट में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. ... Read More

40 दिन, 12 मुकाबले और मेगा टूर

Jun - 03 - 2026

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। न्यूजीलैंड ... Read More

MVP बनते ही वैभव सूर्यवंशी का मजेदार बयान

Jun - 01 - 2026

आईपीएल 2026 में युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्र... Read More