Header Image

IPL 2025 Winner Prediction:नवजोत सिंह सिद्धू ने बड़ी भविष्यवाणी की, बताया IPL 2025 का चैंपियन कौन होगा।

IPL 2025 Winner Prediction:नवजोत सिंह सिद्धू ने बड़ी भविष्यवाणी की, बताया IPL 2025 का चैंपियन कौन होगा।

Last Updated May - 20 - 2025, 11:21 AM | Source : Fela News

IPL 2025 Winner Prediction: आईपीएल सीजन 18 में अब तक गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स प्लेऑफ में पहुँच चुके हैं। अब खिताब कौन जीतेगा, इसकी
नवजोत सिंह सिद्धू ने बड़ी भविष्यवाणी की
नवजोत सिंह सिद्धू ने बड़ी भविष्यवाणी की

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन 18 के प्लेऑफ के लिए अब तक 3 टीमें पक्की हो चुकी हैं। इनमें से गुजरात टाइटंस ने पहले ही आईपीएल खिताब जीत रखा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स ने अभी तक खिताब नहीं जीता है। चौथे प्लेऑफ स्पॉट के लिए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला जारी है। अब एक्सपर्ट्स इस बात की भविष्यवाणी करने लगे हैं कि इस बार कौन जीत सकता है।

भारत के पूर्व क्रिकेटर और आईपीएल 2025 के कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि इस बार पंजाब किंग्स की टीम खिताब जीतने की सबसे बड़ी दावेदार है। उन्होंने पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे श्रेयस अय्यर और टीम के प्रदर्शन की खूब तारीफ की।

सिद्धू ने बताया कि इस टीम ने जो कमाल किया है, वह किसी को उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा कि कई युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है जैसे प्रभसिमरन सिंह, अर्शदीप सिंह, नेहाल वढेरा और प्रियांश आर्य। खासकर नेहाल वढेरा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 37 गेंदों में 5 छक्के और कई चौके लगाकर 70 रन बनाए थे, जबकि शशांक सिंह ने 30 गेंदों में 59 रन बनाए।

सिद्धू ने आगे कहा कि पंजाब किंग्स न केवल प्लेऑफ में पहुंची है बल्कि खिताब जीतने की भी मजबूत दावेदार है। उनका मानना है कि पंजाब किंग्स टॉप 2 में जाएगी, जहां दूसरी टीम आरसीबी या गुजरात टाइटंस होगी। जो टीम टॉप 2 में होगी, वही खिताब जीतने के करीब होगी। 

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स इस बार शानदार फॉर्म में है। टीम ने आखिरी बार 2014 में प्लेऑफ खेला था, तब वे फाइनल तक पहुंचे थे लेकिन खिताबी मैच में हार गए थे। आईपीएल के इतिहास में पंजाब किंग्स सिर्फ दो बार प्लेऑफ तक पहुंची है — 2008 और 2014 में।

Share :

Trending this week

वनडे इतिहास के 7 सिक्सर किंग

Jun - 13 - 2026

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़े-बड़े छक्के लगाने वाले ब... Read More

महिला टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का इंतजार जारी

Jun - 12 - 2026

महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो चुका है और भारतीय क्रिकेट... Read More

BCCI की नई पॉलिसी से बढ़ी टेंशन

Jun - 05 - 2026

भारतीय क्रिकेट में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. ... Read More