Fela News Lifestyle Header Banner

'सीज फायर' से IPL को मिली अच्छी खबर.. तो हो जाता इतने हजार करोड़ का नुकसान

'सीज फायर' से IPL को मिली अच्छी खबर.. तो हो जाता इतने हजार करोड़ का नुकसान

Last Updated May - 13 - 2025, 04:02 PM | Source : Fela News

Indian Premier League: सीज फायर के बाद, अब फैंस बाकी मैचों के शेड्यूल का इंतजार कर रहे हैं।
'सीज फायर' से IPL को मिली अच्छी खबर..
'सीज फायर' से IPL को मिली अच्छी खबर..

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे 'अघोषित युद्ध' के बीच शनिवार को सीज फायर होने से आईपीएल 2025 के लिए अच्छी खबर आई है। पिछले वीरवार को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच तनाव के कारण रद्द हो गया था, जिससे टूर्नामेंट में रुकावट आई थी। अगर सीज फायर नहीं होता, तो बीसीसीआई को करीब ढाई हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता था। इसके बाद बीसीसीआई ने आईपीएल को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया था और फैंस ने तो टूर्नामेंट को रद्द ही मान लिया था। लेकिन अब सीज फायर से आईपीएल को फिर से मौका मिल गया है, और जल्दी ही बाकी 16 लीग मैचों और प्लेऑफ के नए शेड्यूल का ऐलान किया जाएगा।

बीसीसीआई ने पहले ही बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद को मैचों के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया था। अब देखना होगा कि सीज फायर के बाद बीसीसीआई किस नए शेड्यूल के साथ टूर्नामेंट फिर से शुरू करता है।

अगर 16 लीग मैच और प्लेऑफ राउंड के 4 मैच नहीं होते, तो बीसीसीआई को करीब 2500 करोड़ रुपये का नुकसान होता, क्योंकि हर मैच से बोर्ड को 100-125 करोड़ रुपये की कमाई होती है।

Share :

Trending this week

वनडे इतिहास के 7 सिक्सर किंग

Jun - 13 - 2026

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़े-बड़े छक्के लगाने वाले ब... Read More

महिला टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का इंतजार जारी

Jun - 12 - 2026

महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो चुका है और भारतीय क्रिकेट... Read More

BCCI की नई पॉलिसी से बढ़ी टेंशन

Jun - 05 - 2026

भारतीय क्रिकेट में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. ... Read More