Header Image

नीरज चोपड़ा ने आर्मी की नौकरी छोड़ी, वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे 

नीरज चोपड़ा ने आर्मी की नौकरी छोड़ी, वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे 

Last Updated May - 15 - 2025, 01:07 PM | Source : Fela News

Why Neeraj chopra resigned from indian army:नीरज चोपड़ा 2016 में भारतीय सेना में शामिल हुए थे और राजपूताना राइफल्स का हिस्सा थे। अब उन्होंने सेना से इस्तीफा दे
नीरज चोपड़ा ने आर्मी की नौकरी छोड़ी
नीरज चोपड़ा ने आर्मी की नौकरी छोड़ी

जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा इन दिनों खूब चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने एक टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम को भारत बुलाया था, जिसे पहलगाम हमले के बाद लोग लेकर आलोचना कर रहे थे। इस पर नीरज ने कहा था कि उनके लिए देश से बढ़कर कुछ नहीं है। अब नीरज को भारतीय सेना में अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है।

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक और पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीता है। वे 9 साल से भारतीय सेना के राजपूताना राइफल्स का हिस्सा थे। करीब 2 साल पहले उन्हें सूबेदार मेजर पद पर प्रमोशन मिला था।

नीरज को टेरिटोरियल आर्मी में ऑनररी लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक भी मिली है, जो 16 अप्रैल 2025 से लागू मानी जाएगी।

नीरज ने सेना से इसलिए इस्तीफा दिया क्योंकि एक साथ सेना में सूबेदार मेजर और टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक नहीं रख सकते। इसलिए उन्होंने सूबेदार मेजर पद से इस्तीफा देकर नई रैंक स्वीकार की।

नीरज चोपड़ा का जन्म 24 दिसंबर 1997 को हुआ था। टोक्यो ओलंपिक 2020 में उन्होंने 87.58 मीटर भाला फेंककर इतिहास रचा और भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। वह अभिनव बिंद्रा के बाद विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं।

Share :

Trending this week

वनडे इतिहास के 7 सिक्सर किंग

Jun - 13 - 2026

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़े-बड़े छक्के लगाने वाले ब... Read More

महिला टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का इंतजार जारी

Jun - 12 - 2026

महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो चुका है और भारतीय क्रिकेट... Read More

BCCI की नई पॉलिसी से बढ़ी टेंशन

Jun - 05 - 2026

भारतीय क्रिकेट में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. ... Read More