Fela News Lifestyle Header Banner

Neeraj Chopra:नीरज चोपड़ा ने विदेश में फिर लहराया तिरंगा, टूर्नामेंट जीतकर रचा नया इतिहास

Neeraj Chopra:नीरज चोपड़ा ने विदेश में फिर लहराया तिरंगा, टूर्नामेंट जीतकर रचा नया इतिहास

Last Updated Jun - 21 - 2025, 04:17 PM | Source : Fela News

प्रतियोगिता से पहले जर्मनी के जूलियन वेबर को नीरज का सबसे बड़ा चैलेंजर माना जा रहा था। वेबर ने दोहा 2023 में नीरज को हराया था, लेकिन इस बार नतीजा उल्टा हो गया।
नीरज चोपड़ा ने विदेश में फिर लहराया तिरंगा
नीरज चोपड़ा ने विदेश में फिर लहराया तिरंगा

Paris Diamond League 2025:भारतीय एथलेटिक्स स्टार नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार, 20 जून 2025 को पेरिस डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 88.16 मीटर का थ्रो फेंका और सीजन की पहली जीत दर्ज की। ये उनकी करियर की पांचवीं डायमंड लीग जीत भी रही। नीरज ने ये थ्रो पहले ही प्रयास में किया और बाद के थ्रो में थोड़ी मुश्किलें आने के बावजूद अपनी बढ़त बनाए रखी।

प्रतियोगिता से पहले जर्मनी के जूलियन वेबर को नीरज का सबसे बड़ा चैलेंजर माना जा रहा था। वेबर ने 2023 में दोहा में नीरज को हराया था, लेकिन इस बार नीरज ने उन्हें पीछे छोड़ दिया। वेबर ने 86.20 मीटर का थ्रो फेंका, जो नीरज के स्कोर से कम रहा।

ब्राज़ील के मौरिसियो लुईज दा सिल्वा ने 86.20 मीटर का थ्रो करके महाद्वीपीय रिकॉर्ड बना डाला और तीसरे स्थान पर रहे।

नीरज ने इससे पहले लॉज़ेन 2022, ज्यूरिख 2022, दोहा और लॉज़ेन 2023 में डायमंड लीग जीती थी।

अब नीरज 24 जून को ओस्ट्रावा (चेक गणराज्य) में गोल्डन स्पाइक मीट और 4 जुलाई को अपने नाम से होने वाली पहली प्रतियोगिता 'नीरज चोपड़ा क्लासिक' में हिस्सा लेंगे।

Share :

Trending this week

वनडे इतिहास के 7 सिक्सर किंग

Jun - 13 - 2026

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़े-बड़े छक्के लगाने वाले ब... Read More

महिला टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का इंतजार जारी

Jun - 12 - 2026

महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो चुका है और भारतीय क्रिकेट... Read More

BCCI की नई पॉलिसी से बढ़ी टेंशन

Jun - 05 - 2026

भारतीय क्रिकेट में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. ... Read More