Fela News Lifestyle Header Banner

अब टेस्ट मैच होंगे 4 दिन के, लेकिन 3 देशों को मिलेगी छूट – जानिए पूरा प्लान

अब टेस्ट मैच होंगे 4 दिन के, लेकिन 3 देशों को मिलेगी छूट – जानिए पूरा प्लान

Last Updated Jun - 17 - 2025, 03:07 PM | Source : Fela News

ICC Ready for 4 Day Test Cricket: अब तक टेस्ट मैच 5 दिन के होते थे, लेकिन ICC इसमें बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। खुद ICC चेयरमैन जय शाह ने 4 दिन के टेस्ट म
अब टेस्ट मैच होंगे 4 दिन के,
अब टेस्ट मैच होंगे 4 दिन के,

 

ICC Ready for 4 Day Test: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 4 दिन के टेस्ट मैच को मंजूरी देने की तैयारी कर रही है। इसका मकसद छोटे देशों के लिए टेस्ट क्रिकेट को आसान और ज्यादा व्यावहारिक बनाना है। ICC चेयरमैन जय शाह ने भी इसका समर्थन किया है, हालांकि भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को 5 दिन के टेस्ट खेलने की छूट मिलेगी।

 

WTC 2025-27 के चक्र में 9 देशों के बीच कुल 27 टेस्ट सीरीज होंगी। इनमें से 17 सीरीज सिर्फ 2 टेस्ट मैचों की होंगी, और 6 सीरीज में 3-3 टेस्ट खेले जाएंगे। भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया आपस में 5-5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगे।

 

चार दिन के टेस्ट में हर दिन 98 ओवर फेंके जाएंगे, जो अभी 90 ओवर होते हैं। इससे सीरीज कम समय में खत्म हो सकेगी और छोटे देशों के लिए मेजबानी आसान होगी।

 

हालांकि, फिलहाल WTC 2025-27 में सभी टेस्ट मैच 5 दिन के ही रहेंगे। भारत की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से होगी।

Share :

Trending this week

वनडे इतिहास के 7 सिक्सर किंग

Jun - 13 - 2026

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़े-बड़े छक्के लगाने वाले ब... Read More

महिला टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का इंतजार जारी

Jun - 12 - 2026

महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो चुका है और भारतीय क्रिकेट... Read More

BCCI की नई पॉलिसी से बढ़ी टेंशन

Jun - 05 - 2026

भारतीय क्रिकेट में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. ... Read More