Last Updated Feb - 24 - 2025, 01:21 PM | Source : Fela News
बैटिंग की धीमी गति और स्पिनर्स की कमी से पाक की हुई हार ,भारत का मुकाबला अब न्यूजीलैंड से ।
विराट कोहली की पहली सेंचुरी के बदौलत भारत ने 6 विकेट से पाकिस्तान को हरा दिया। नाबाद 100 बनाने के लिए कोहली को शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर का साथ मिला।
रविवार को दुबई में पाकिस्तान ने टाॅस जीतकर बैटिंग का चयन किया। पाकिस्तानी टीम 49.4 ओवर में 241 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस रिकार्ड की तुलना में भारत ने 42.3 ओवर में 4 विकेट के बदले अपनी जीत सुनिश्चित कर ली । टूर्नामेंट में भारत की ये दूसरी जीत है । दूसरी बार हार का सामना करने के बाद पाकिस्तानी टीम टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई है।
प्रदर्शन की बात करें तो रोहित शर्मा ने 20 रन बनाए कोहली ने श्रेयस अय्यर के साथ 114 और शुभमन गिल के साथ 69 की पार्टनरशिप बनाई । 43वें ओवर में खुशदिल शाह की गेंद पर चौका लगाकर अपनी सेंचुरी पूरी कर टीम को जीत दिलाई।
विराट ने 51वीं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 82वीं सेंचुरी पूरी की। वे पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप , वन डे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी में शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने पूरे क्रिकेट में 14 हजार और इंटरनेशनल क्रिकेट में 27,500 रन के साथ शतकीय पारी खेली।
पाकिस्तानी टीम के हार की वजह बनी स्पिनर्स की कमी: पाकिस्तान ने प्लेइंग-11 में सिर्फ एक फुल टाइम स्पिनर अबरार अहमद को मौका दिया। उन्होंने 10 ओवर में 28 रन देकर 1 विकेट लिया। बाकी स्पिनर्स कुछ खास नहीं कर पाए। टीम में लेग स्पिन ऑलराउंडर शादाब खान को भी नहीं रखा गया था।
धीमी बैटिंग भी बनी कारण : पावरप्ले में 2 विकेट गंवाने के बाद पाकिस्तान ने मिडिल ओवर्स में बेहद धीमी बैटिंग की। मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील ने 144 गेंद पर 104 रन की पार्टनरशिप की। टीम 11 से 40 ओवर के बीच 180 गेंद पर सिर्फ 131 रन ही बना सकी।