Header Image

RCB Owner: विजय माल्या के बाद अब कौन है RCB का मालिक? 99% लोग नहीं जानते जवाब

RCB Owner: विजय माल्या के बाद अब कौन है RCB का मालिक? 99% लोग नहीं जानते जवाब

Last Updated Jun - 04 - 2025, 03:32 PM | Source : Fela News

Who is Owner of RCB IPL 2025: आज भी जब लोग पूछते हैं कि RCB की टीम का मालिक कौन है, तो ज़्यादातर लोगों को विजय माल्या याद आ जाते हैं। जबकि वो कई साल पहले टीम का
विजय माल्या के बाद अब कौन है RCB का मालिक?
विजय माल्या के बाद अब कौन है RCB का मालिक?

IPL 2025: आईपीएल शुरू होने के 18 साल बाद आखिरकार विराट कोहली और आरसीबी का ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा हो गया। मंगलवार, 3 जून को हुए फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर पहली बार खिताब जीता। इस हार से पंजाब टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा एक बार फिर निराश हो गईं।

फाइनल के बाद लोग आरसीबी के मालिक के बारे में सर्च करने लगे। अब भी बहुत से लोगों को लगता है कि विजय माल्या इसके मालिक हैं, लेकिन वो कई साल पहले टीम का मालिकाना हक खो चुके हैं।

तो अब RCB का मालिक कौन है?

आरसीबी टीम का मालिक अब यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड नाम की कंपनी है, जो एक बड़ी भारतीय शराब कंपनी है और इसका हेड ऑफिस बेंगलुरु के यूबी टॉवर में है।

क्या विजय माल्या इसके मालिक हैं?

नहीं, यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के चेयरमैन अब महेंद्र कुमार शर्मा हैं, और वही RCB के मौजूदा मालिक माने जाते हैं। कंपनी की कुल कमाई 1,582 करोड़ रुपये और कुल संपत्ति 13,248 करोड़ रुपये है।

RCB की जीत के हीरो

फाइनल मैच में क्रुणाल पांड्या ने शानदार गेंदबाज़ी की। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 2 अहम विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच बने।

Share :

Trending this week

महिला टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का इंतजार जारी

Jun - 12 - 2026

महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो चुका है और भारतीय क्रिकेट... Read More

BCCI की नई पॉलिसी से बढ़ी टेंशन

Jun - 05 - 2026

भारतीय क्रिकेट में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. ... Read More

40 दिन, 12 मुकाबले और मेगा टूर

Jun - 03 - 2026

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। न्यूजीलैंड ... Read More