Header Image

रोहित शर्मा बोले: 2027 वर्ल्ड कप में मैं खेलूंगा

रोहित शर्मा बोले: 2027 वर्ल्ड कप में मैं खेलूंगा

Last Updated Oct - 18 - 2025, 12:53 PM | Source : Fela News

Rohit Sharma 2027 ODI World Cup: भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज से पहले रोहित शर्मा ने कहा कि वे 2027 वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं।
2027 वर्ल्ड कप में मैं खेलूंगा
2027 वर्ल्ड कप में मैं खेलूंगा

रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने की अपनी इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि वे अगले वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना चाहते हैं। रोहित फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में हैं, जहां 19 अक्टूबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। रोहित के साथ विराट कोहली पर भी 2027 वर्ल्ड कप खेलने को लेकर सवाल हैं, लेकिन ‘हिटमैन’ ने खुद वर्ल्ड कप खेलने की इच्छा बताई है।

रोहित शर्मा ने ‘Make a Wish Child’ संस्था के तहत एक बच्चे से मुलाकात की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बच्चे ने उनसे पूछा कि अगला वर्ल्ड कप कब है और क्या आप 2027 में खेलेंगे। रोहित ने जवाब दिया, "हां, मैं वर्ल्ड कप खेलना चाहता हूं।" उन्होंने यह भी कहा कि ODI वर्ल्ड कप जीतना उनका सपना है।

अब तक रोहित शर्मा तीन ODI वर्ल्ड कप खेल चुके हैं – 2015, 2019 और 2023 में। इन 28 मैचों में उन्होंने 1575 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। 2023 में उनकी कप्तानी में भारतीय टीम बिना कोई मैच हारे फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से 6 विकेट से हार गई थी।

Share :

Trending this week

BCCI की नई पॉलिसी से बढ़ी टेंशन

Jun - 05 - 2026

भारतीय क्रिकेट में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. ... Read More

40 दिन, 12 मुकाबले और मेगा टूर

Jun - 03 - 2026

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। न्यूजीलैंड ... Read More

MVP बनते ही वैभव सूर्यवंशी का मजेदार बयान

Jun - 01 - 2026

आईपीएल 2026 में युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्र... Read More