Header Image

डेब्यू मैच में ‘हमलावर’ बना ये क्रिकेटर, ICC ने लगाया जुर्माना, जानें पूरा मामला

डेब्यू मैच में ‘हमलावर’ बना ये क्रिकेटर, ICC ने लगाया जुर्माना, जानें पूरा मामला

Last Updated Jul - 09 - 2025, 12:49 PM | Source : Fela News

जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दौरान जिम्बाब्वे के गेंदबाज कुंडाई मटीगिमु पर आईसीसी ने जुर्माना ठोका है। अपने डेब्यू मैच में उन्होंने एक
ICC ने लगाया जुर्माना
ICC ने लगाया जुर्माना

जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज कुंडाई मटीगिमु अपने डेब्यू मैच में ही विवादों में घिर गए। बुलावायो में खेले जा रहे जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट के दौरान कुंडाई ने गेंद फेंककर बल्लेबाज लुआंद्रे प्रीटोरियस को चोट पहुंचाई। इस गैर-जिम्मेदाराना हरकत के चलते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने उन पर मैच फीस का जुर्माना लगाया और एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया।

घटना उस वक्त हुई जब कुंडाई मटीगिमु गुस्से में गेंद को तेज़ी से फेंक बैठे और गेंद जाकर सीधे बल्लेबाज से टकरा गई। हालांकि प्रीटोरियस को कोई गंभीर चोट नहीं आई लेकिन आईसीसी ने इसे खेल भावना के खिलाफ मानते हुए कार्रवाई की। कुंडाई पर 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है।

डेब्यू मैच में इस तरह की घटना के चलते कुंडाई मटीगिमु सोशल मीडिया पर भी चर्चा में आ गए हैं। फैंस के बीच इस हरकत को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया है। कुछ लोगों ने इसे खेल का हिस्सा बताया तो कुछ ने इसे अनुशासनहीनता करार दिया। अब देखना होगा कि आगे के मैचों में यह युवा खिलाड़ी अपने आक्रामक रवैये में कितना सुधार लाते हैं।

 

 

 

Share :

Trending this week

वनडे इतिहास के 7 सिक्सर किंग

Jun - 13 - 2026

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़े-बड़े छक्के लगाने वाले ब... Read More

महिला टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का इंतजार जारी

Jun - 12 - 2026

महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो चुका है और भारतीय क्रिकेट... Read More

BCCI की नई पॉलिसी से बढ़ी टेंशन

Jun - 05 - 2026

भारतीय क्रिकेट में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. ... Read More