Header Image

कौन हैं पृथ्वी शॉ की होने वाली दुल्हन आकृति अग्रवाल? प्रोफेशन, पढ़ाई और कमाई तक जानें सबकुछ

कौन हैं पृथ्वी शॉ की होने वाली दुल्हन आकृति अग्रवाल? प्रोफेशन, पढ़ाई और कमाई तक जानें सबकुछ

Last Updated Mar - 09 - 2026, 05:06 PM | Source : Fela News

Prithvi Shaw Fiancée Akriti Agarwal: भारतीय क्रिकेटर Prithvi Shaw ने 8 मार्च को आकृति अग्रवाल के साथ सगाई कर ली है. इसके बाद लोग उनकी होने वाली दुल्हन के बारे में जानना चाहते हैं. आइए जानते हैं कि पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल कौन हैं और उनके बारे में खास बातें क्या हैं.
कौन हैं पृथ्वी शॉ की होने वाली दुल्हन आकृति अग्रवाल?
कौन हैं पृथ्वी शॉ की होने वाली दुल्हन आकृति अग्रवाल?

Who is Prithvi Shaw Fiancée Akriti Agarwal: भारतीय क्रिकेटर Prithvi Shaw ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई की है। शॉ ने सोशल मीडिया पर आकृति को अंगूठी पहनाते हुए कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं, जिसके बाद लोग उनकी होने वाली दुल्हन के बारे में जानने को उत्सुक हैं।

कौन हैं आकृति अग्रवाल?

पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस हैं। वह इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती हैं और उनके करीब 32 लाख फॉलोअर्स हैं। आकृति अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो शेयर करती हैं। इसके अलावा वह तेलुगु फिल्म ‘त्रिमुखा’ से अभिनय की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं। उनका एक यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर करीब 90 हजार सब्सक्राइबर हैं।

आकृति अग्रवाल की पढ़ाई

लखनऊ में जन्मीं आकृति अग्रवाल अपने स्कूल के दिनों में ही मुंबई आ गई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने मुंबई के निर्मला मेमोरियल फाउंडेशन कॉलेज से बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की डिग्री हासिल की है।

नेटवर्थ और कमाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक आकृति अग्रवाल की कुल संपत्ति लगभग 2 से 4 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया ब्रांड कोलैबोरेशन, म्यूजिक वीडियो और एक्टिंग है। बताया जाता है कि वह सिर्फ इंस्टाग्राम के जरिए ही हर महीने करीब 6 लाख रुपये तक कमा लेती हैं।

आईपीएल 2026 में पृथ्वी शॉ पर नजरें

अब क्रिकेट फैंस की नजरें आईपीएल 2026 में पृथ्वी शॉ के प्रदर्शन पर रहेंगी। उन्हें Delhi Capitals ने आगामी सीजन के लिए 75 लाख रुपये की बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया है। पिछले सीजन में उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा था।

आईपीएल करियर की बात करें तो पृथ्वी शॉ अब तक 79 मैच खेल चुके हैं। इन मुकाबलों में उन्होंने 23.94 की औसत और 147.46 के स्ट्राइक रेट से 1892 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 14 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 99 रन रहा है।

यह भी पढ़े 

टीम इंडिया को वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुंचाने वाले कप्तानों की लिस्ट

Share :

Trending this week

BCCI की नई पॉलिसी से बढ़ी टेंशन

Jun - 05 - 2026

भारतीय क्रिकेट में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. ... Read More

40 दिन, 12 मुकाबले और मेगा टूर

Jun - 03 - 2026

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। न्यूजीलैंड ... Read More

MVP बनते ही वैभव सूर्यवंशी का मजेदार बयान

Jun - 01 - 2026

आईपीएल 2026 में युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्र... Read More