Fela News Lifestyle Header Banner

जीत कर भी क्यों नहीं ली टीम इंडिया ने ट्रॉपी, जानिए पूरी वजह

जीत कर भी क्यों नहीं ली टीम इंडिया ने ट्रॉपी, जानिए पूरी वजह

Last Updated Sep - 29 - 2025, 11:22 AM | Source : Fela News

सैकिया ने कहा कि भारत उस व्यक्ति से ट्रॉफी नहीं ले सकता जो हमारे खिलाफ युद्ध कर रहा है।
जीत कर भी क्यों नहीं ली टीम इंडिया ने ट्रॉपी
जीत कर भी क्यों नहीं ली टीम इंडिया ने ट्रॉपी

बीसीसीआई ने नवंबर में होने वाली आईसीसी की अगली बैठक में एशियाई क्रिकेट परिषद के प्रमुख मोहसिन नकवी के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराने का फैसला किया है। नकवी ने दुबई में भारत की टीम से एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था और चैम्पियन टीम को ट्रॉफी नहीं दी।

बीसीसीआई के सचिव देवाजीत सैकिया ने कहा कि भारतीय टीम ऐसे किसी व्यक्ति से ट्रॉफी नहीं ले सकती जो “देश के खिलाफ युद्ध छेड़ रहा हो।” भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था।

नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष और अपने देश के गृहमंत्री भी हैं। सैकिया ने कहा, “भारत उस व्यक्ति से ट्रॉफी नहीं ले सकता जो हमारे खिलाफ युद्ध कर रहा है। हमने उनसे ट्रॉफी लेने से इनकार किया, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह ट्रॉफी और पदक अपने होटल ले जा सकते हैं। यह बहुत बचकाना और अप्रत्याशित है। हम नवंबर के पहले सप्ताह में दुबई में होने वाली आईसीसी बैठक में कड़ा विरोध दर्ज कराएंगे।”

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि विजयी टीम को लोग याद रखते हैं, ट्रॉफी को नहीं। उन्होंने कहा, “मैने ऐसा पहले कभी नहीं देखा कि विजयी टीम को ट्रॉफी नहीं दी गई हो, लेकिन मेरे लिए असली ट्रॉफी मेरे खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ हैं।”

भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। भारत ने पाकिस्तान से तीन मैच खेले और सभी जीते।

सूर्यकुमार ने बाद में सोशल मीडिया पर लिखा, “मैच पूरा होने के बाद सिर्फ चैम्पियंस को याद रखा जाता है, ट्रॉफी की तस्वीर को नहीं।” उन्होंने कहा कि नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार का फैसला टीम ने अपने मैदान पर ही लिया था, किसी ने उन्हें ऐसा करने के लिए नहीं कहा था।

Share :

Trending this week

वनडे इतिहास के 7 सिक्सर किंग

Jun - 13 - 2026

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़े-बड़े छक्के लगाने वाले ब... Read More

महिला टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का इंतजार जारी

Jun - 12 - 2026

महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो चुका है और भारतीय क्रिकेट... Read More

BCCI की नई पॉलिसी से बढ़ी टेंशन

Jun - 05 - 2026

भारतीय क्रिकेट में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. ... Read More