Header Image

2025 Skoda Kodiaq: स्टाइलिश लुक और 9 एयरबैग के साथ नई 7-सीटर SUV भारत में लॉन्च, Fortuner को देगी टक्कर।

2025 Skoda Kodiaq: स्टाइलिश लुक और 9 एयरबैग के साथ नई 7-सीटर SUV भारत में लॉन्च, Fortuner को देगी टक्कर।

Last Updated Apr - 17 - 2025, 01:04 PM | Source : Fela News

2025 Skoda Kodiaq: स्कोडा इंडिया ने नई 2025 कोडियाक SUV भारत में लॉन्च की है, जिसकी शुरुआती कीमत 46.89 लाख रुपये है। एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई नए अपडेट किए
स्टाइलिश लुक और 9 एयरबैग के साथ नई 7-सीटर SUV भारत में लॉन्च
स्टाइलिश लुक और 9 एयरबैग के साथ नई 7-सीटर SUV भारत में लॉन्च

New Skoda Kodiaq launched: स्कोडा इंडिया ने अपनी नई फुल-साइज़ SUV, 2025 Kodiaq को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 46.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह SUV दो वेरिएंट में आती है – Sportline और Selection L&K, जिसमें L&K की कीमत 48.69 लाख रुपये है।

डिज़ाइन और लुक
नई कोडियाक में हल्के डिज़ाइन अपडेट किए गए हैं। इसमें सिग्नेचर बटरफ्लाई ग्रिल, कनेक्टेड LED टेललाइट्स और 18-इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स मिलते हैं।

Skoda आज लॉन्च करेगी 9 एयरबैग्स वाली कार, जानिए कितनी हो सकती है कीमत - Skoda  Kodiaq facelift SUV Car to be Launched today with 9 Airbags Know Price and  other Specs tutd - AajTak

Sportline वेरिएंट में ब्लैक लुक

L&K वेरिएंट में क्रोम और सिल्वर फिनिश
SUV को 6 मोनोटोन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।

इंजन और परफॉर्मेंस
इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 201 बीएचपी की पावर और 320 एनएम टॉर्क देता है। इसमें 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम है। पुराने मॉडल के मुकाबले अब इंजन थोड़ा ज्यादा पावरफुल है।

इंटीरियर और फीचर्स

  • Sportline वेरिएंट में ऑल-ब्लैक इंटीरियर
  • L&K वेरिएंट में ड्यूल-टोन फिनिश
  • 12.9-इंच टचस्क्रीन
  • 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
  • मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग
  • वायरलेस Apple CarPlay / Android Auto
  • थ्री-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल
  • पैनोरमिक सनरूफ
  • वेंटिलेटेड, हीटेड और मसाज फंक्शन वाली फ्रंट सीटें
  • 13-स्पीकर प्रीमियम साउंड सिस्टम

2025 Skoda Kodiaq Variants, Powertrain And Colour Options Revealed Ahead Of  Its India Launch | CarDekho.com

सेफ्टी फीचर्स

  • 9 एयरबैग
  • 360 डिग्री कैमरा
  • पार्किंग सेंसर
  • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
  • हिल स्टार्ट और डिसेंट असिस्ट
  • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग
  • ISOFIX माउंट
  • पार्क असिस्ट

हालांकि इसमें ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर नहीं दिए गए हैं।

किससे है मुकाबला?
नई कोडियाक का मुकाबला Toyota Fortuner, Jeep Meridian, MG Gloster, और आने वाली MG Majestic जैसी SUVs से होगा।

  • Fortuner की कीमत शुरू होती है ₹33.78 लाख से
  • Jeep Meridian की कीमत ₹24.99 लाख से

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More