Fela News Lifestyle Header Banner

10 करोड़ की लाल Ferrari में नजर आए आकाश अंबानी, लग्जरी कार के शानदार फीचर्स

10 करोड़ की लाल Ferrari में नजर आए आकाश अंबानी, लग्जरी कार के शानदार फीचर्स

Last Updated Apr - 21 - 2025, 02:56 PM | Source : Fela News

Akash Ambani Red Color Ferrari: इस Ferrari कार में कंपनी की खास स्टाइलिंग देखने को मिलती है, जिसमें लंबा बोनट और नीचे की ओर झुकी हुई रूफलाइन शामिल है। साथ ही इस
10 करोड़ की लाल Ferrari में नजर आए आकाश अंबानी, लग्जरी कार के शानदार फीचर्स
10 करोड़ की लाल Ferrari में नजर आए आकाश अंबानी, लग्जरी कार के शानदार फीचर्स

Akash Ambani Ferrari Purosangue SUV Worth More Than 10 Crore: जब भी भारत में लग्जरी कार कलेक्शन की बात होती है, तो मुकेश अंबानी परिवार का नाम सबसे पहले आता है। उनके पास दुनिया की सबसे महंगी और शानदार कारों का कलेक्शन है। हाल ही में, मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी को फेरारी पुरोसंगु चलाते हुए देखा गया।

यह कार भारत में बेहद दुर्लभ है, और अंबानी परिवार के पास दो फेरारी पुरोसंगु SUVs हैं। इस लग्जरी SUV की कीमत 10 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

आकाश अंबानी को रेड कलर की फेरारी पुरोसंगु में देखा गया, जो एक V12 इंजन वाली हाई-परफॉर्मेंस SUV है। इस कार का डिजाइन बहुत ही आकर्षक और पावरफुल है। यह फेरारी की पहली SUV है, जिसे फरवरी 2024 में भारत में लॉन्च किया गया।

फेरारी पुरोसंगु की कीमत 10.5 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इसमें लंबा बोनट और स्लोपिंग रूफलाइन जैसी सिग्नेचर स्टाइलिंग है, साथ ही इसमें एयरोब्रिज डिजाइन भी है, जो F12 Berlinetta से मिलता-जुलता है।

इसकी टॉप-स्पीड 310 किमी/घंटा से ज्यादा है, और यह 0-100 किमी/घंटा की स्पीड सिर्फ 3.3 सेकंड में पकड़ लेती है। इसके पावरट्रेन में 6.5-लीटर V12 पेट्रोल इंजन है, जो 725 HP पावर और 716 Nm टॉर्क जनरेट करता है।

यह भी पढ़े :  2025 Skoda Kodiaq: स्टाइलिश लुक और 9 एयरबैग के साथ नई 7-सीटर SUV भारत में लॉन्च, Fortuner को देगी टक्कर।

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More