Fela News Lifestyle Header Banner

Siri का बड़ा AI अवतार, ChatGPT जेमिनी को टक्कर देने तैयार Apple

Siri का बड़ा AI अवतार, ChatGPT जेमिनी को टक्कर देने तैयार Apple

Last Updated Jan - 22 - 2026, 12:54 PM | Source : Fela News

pple Siri को Al चैटबॉट में बदलने की तैयारी में है। नया Siri जेमिनी पर आधारित होगा और सितंबर में लॉन्च होकर ChatGPT को सीधी चुनौती देगा।
Siri का बड़ा AI अवतार
Siri का बड़ा AI अवतार

Apple अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की रेस में पीछे रहने के मूड में नहीं है। लंबे समय से सीमित कमांड्स तक सिमटी Siri को अब पूरी तरह नए अवतार में पेश करने की तैयारी हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple Siri को एक एडवांस AI चैटबॉट में बदलने जा रही है, जो सीधे तौर पर OpenAI के ChatGPT और Google के Gemini को टक्कर देगा। अब तक Siri को केवल एक वॉयस असिस्टेंट के तौर पर जाना जाता था, जो अलार्म लगाने, कॉल करने या मौसम बताने जैसे काम करता था। लेकिन नए अपडेट के बाद Siri यूजर्स से नैचुरल बातचीत कर सकेगी, सवालों के जवाब देगी, कंटेंट तैयार करेगी और जटिल टास्क भी आसानी से पूरा करेगी। Apple के इस प्रोजेक्ट को अंदरूनी तौर पर “Campos" कोडनेम दिया गया है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, नया Siri इंटरफेस पूरी तरह बदल जाएगा। हालांकि इसे एक्टिवेट करने का तरीका पहले जैसा ही रहेगा। यूजर "Hey Siri" कहकर या साइड बटन दबाकर इसे शुरू कर सकेंगे, लेकिन इसके बाद अनुभव ChatGPT या Gemini जैसा होगा। यूजर सामान्य भाषा में सवाल पूछ पाएंगे और Siri संदर्भ समझकर जवाब देगी। 

नए Siri में वेब सर्चिंग, ईमेल और मैसेज ड्राफ्ट करना, डॉक्यूमेंट्स को समराइज करना, इमेज जनरेशन, फाइल एनालिसिस और कंटेंट क्रिएशन जैसे फीचर्स शामिल किए जाएंगे। इसका मकसद Siri को केवल असिस्टेंट नहीं, बल्कि एक फुल फ्लेज्ड AI टूल बनाना है। 

Apple इस नए Siri को iOS 27, iPadOS 27 और macOS 27 में सीधे एम्बेड करेगी। यानी यह किसी अलग ऐप के तौर पर नहीं आएगा, बल्कि सिस्टम का हिस्सा बनकर काम करेगा। यूजर केवल वॉयस कमांड देकर फोटो एडिट करने, जरूरी फाइल खोजने या ईमेल लिखने जैसे काम कर सकेंगे। 

इस बड़े बदलाव के पीछे Apple और Google की हालिया पार्टनरशिप भी अहम भूमिका निभा रही है। दोनों कंपनियों ने पुष्टि की है कि Apple अपने डिवाइसेज़ में Google के Gemini Al मॉडल का इस्तेमाल करेगा। इसी टेक्नोलॉजी की मदद से Siri को ज्यादा स्मार्ट और तेज बनाया जाएगा। 

कंपनी जून में होने वाले WWDC इवेंट में नए Siri की पहली झलक दिखा सकती है। इसके बाद सितंबर 2026 तक इसे यूजर्स के लिए रोलआउट किए जाने की उम्मीद है। उससे पहले iOS 26.4 अपडेट के जरिए Apple Intelligence में भी बड़े सुधार किए जाएंगे। 

कुल मिलाकर, Apple का यह कदम साफ संकेत देता है कि कंपनी अब AI की जंग में पूरी ताकत के साथ उतरने जा रही है। नया Siri अगर दावों पर खरा उतरता है, तो यह न सिर्फ Apple यूजर्स का अनुभव बदलेगा, बल्कि ChatGPT और Gemini के लिए भी बड़ी चुनौती बन सकता है।

यह भी पढ़े : 

Google Gemini के साथ Siri अपग्रेड, iPhone यूजर्स को मिलेंगे AI फीचर्स

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More