Last Updated Jan - 20 - 2026, 01:18 PM | Source : Fela News
Apple-Google साझेदारी के बाद Siri में Gemini Al जुड़ सकता है। इससे पर्सनल कॉन्टेक्स्ट समझने, ऐप कंट्रोल और ऑन-स्क्रीन एक्शन जैसे बड़े स्मार्ट फीचर्स मिलेंगे।
Apple के डिजिटल असिस्टेंट Siri को लेकर लंबे समय से iPhone यूजर्स में उत्सुकता बनी हुई है। कंपनी ने WWDC 2024 के दौरान Siri को "Apple Intelligence" के साथ पूरी तरह नए स्तर पर ले जाने का वादा किया था, लेकिन अब तक यह अपडेट सामने नहीं आया। इसी बीच Apple और Google की संभावित AI साझेदारी की खबरों ने टेक दुनिया में हलचल तेज कर दी है। माना जा रहा है कि Apple अपने नए Siri वर्जन में Google के Gemini Al मॉडल का इस्तेमाल कर सकती है, जिससे iPhone यूजर्स को पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और पावरफुल फीचर्स मिल सकते हैं ।
दरअसल Apple अपनी AI रणनीति को मजबूत करने के लिए बाहरी AI मॉडल्स के साथ काम करने पर विचार कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी Gemini को Siri के बैकएंड में इंटीग्रेट कर सकती है ताकि Siri ज्यादा नेचुरल, तेज और समझदार बने. अभी Siri मुख्य रूप से बेसिक कमांड और सीमित इन्फॉर्मेशन तक ही काम करती है, लेकिन Gemini के जुड़ने के बाद यह एक एडवांस्ड पर्सनल असिस्टेंट की तरह व्यवहार कर सकती है।
सबसे बड़ा बदलाव Siri की पर्सनल कॉन्टेक्स्ट अंडरस्टैंडिंग में देखने को मिल सकता है. Apple पहले ही संकेत दे चुकी है कि Siri यूजर के मेल, मैसेज, फोटो और कैलेंडर जैसी चीजों को समझकर काम करेगी। Gemini की मदद से Siri किसी सेव डॉक्यूमेंट या फोटो से जरूरी जानकारी निकालकर तुरंत जवाब दे पाएगी। जैसे अगर यूजर पूछे – “मेरा पासपोर्ट नंबर कौन सा है ?" तो Siri फोटो लाइब्रेरी से पहचान कर बता सकेगी।
दूसरा बड़ा फीचर होगा App Actions. इससे यूजर को हर बार ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। Siri सीधे कमांड से फोटो एडिट, नोट सेव, मैसेज भेजना या फाइल मैनेजमेंट जैसे काम कर पाएगी. यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो Siri को रोजमर्रा के कामों में ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।
Gemini के इंटीग्रेशन के बाद Siri में On-Screen Awareness भी ज्यादा एडवांस हो जाएगी। यानी Siri समझ पाएगी कि स्क्रीन पर क्या चल रहा है। उदाहरण के तौर पर अगर कोई मैसेज में एड्रेस भेजे तो Siri उसे पहचान कर सीधे कॉन्टैक्ट में सेव कर सकती है।
इसके अलावा Siri की भाषा समझने की क्षमता में भी सुधार होगा। Gemini मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट और बेहतर कन्वर्सेशन के लिए जाना जाता है। इससे Siri पहले से ज्यादा ह्यूमन - लाइक और नेचुरल बातचीत कर सकेगी।
हालांकि Apple ने आधिकारिक तौर पर Gemini इंटीग्रेशन की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि AI रेस में बने रहने के लिए Apple को Siri में बड़ा बदलाव करना ही होगा। अगर यह साझेदारी हकीकत बनती है तो आने वाला Siri अपडेट iPhone यूजर्स के लिए अब तक का सबसे बड़ा AI अपग्रेड साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें:
Feb - 23 - 2026
Samsung अपनी अगली फ्लैगशिप लाइनअप Galaxy S26 Series को लॉन्च करने की तै... Read More