Fela News Lifestyle Header Banner

सावधान! कुछ ऐप्स चुरा सकते हैं आपकी फोटो और डाटा, जानिए कैसे बचें इस खतरे से

सावधान! कुछ ऐप्स चुरा सकते हैं आपकी फोटो और डाटा, जानिए कैसे बचें इस खतरे से

Last Updated Jun - 26 - 2025, 03:34 PM | Source : Fela News

कुछ ऐप्स प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर होने के बावजूद चुपचाप आपकी फोटो और क्रिप्टो वॉलेट की जानकारी चुरा रहे हैं।
सावधान! कुछ ऐप्स चुरा सकते हैं आपकी फोटो और डाटा
सावधान! कुछ ऐप्स चुरा सकते हैं आपकी फोटो और डाटा

अब सिर्फ प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से ऐप डाउनलोड करना ही सुरक्षित नहीं माना जा सकता। आजकल कुछ ऐप इतने स्मार्ट हो गए हैं कि ये आपके फोन में आकर चुपचाप आपकी पर्सनल फोटो और क्रिप्टो वॉलेट की डिटेल्स चुरा सकते हैं।

नया खतरा: SparkKitty मैलवेयर

हाल ही में एक खतरनाक मैलवेयर सामने आया है जिसका नाम SparkKitty है। ये वायरस दिखने में बिल्कुल आम ऐप्स में छिपा होता है, जैसे फोटो एडिटर, मैसेजिंग ऐप या क्रिप्टो से जुड़े ऐप्स। ये ऐप्स प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर भी मिल जाते हैं और हजारों बार डाउनलोड हो चुके होते हैं।

कैसे करता है ये हमला?

जैसे ही आप ऐसा ऐप इंस्टॉल करते हैं, वो फोटो गैलरी की परमिशन मांगता है। ज़्यादातर लोग बिना सोचे-समझे "Allow" पर क्लिक कर देते हैं। इसके बाद यह ऐप आपकी गैलरी स्कैन करता है और OCR टेक्नोलॉजी से फोटो में लिखे टेक्स्ट को पढ़ता है। अगर आपने कभी क्रिप्टो वॉलेट का पासवर्ड या रिकवरी फ्रेज का स्क्रीनशॉट लिया है, तो वह आसानी से चोरी हो सकता है।

कहां-कहां फैला है खतरा?

  • यह वायरस एंड्रॉइड और iPhone दोनों पर काम करता है
  • ये ऐप्स सिर्फ ऑफिशियल स्टोर्स ही नहीं, थर्ड पार्टी साइट्स पर भी मिल सकते हैं
  • चुराई गई जानकारी सीधे हैकर के सर्वर पर भेज दी जाती है
  • आपकी नई फोटो पर भी ये नजर रखता है

कैसे बचें इस खतरे से?

  • सिर्फ भरोसेमंद ऐप ही इंस्टॉल करें
  • हर परमिशन को ध्यान से पढ़ें – बिना वजह किसी ऐप को कैमरा, फोटो या फाइल्स की पहुंच न दें
  • क्रिप्टो डिटेल्स का स्क्रीनशॉट न लें
  • पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल करें
  • एक अच्छा एंटीवायरस ऐप फोन में रखें
  • सिर्फ पैसे नहीं, आपकी प्राइवेसी भी खतरे में है

ऐसे मैलवेयर से सिर्फ आपके पैसे नहीं, बल्कि आपकी पर्सनल फोटो और जानकारी भी लीक हो सकती है। अभी तक ब्लैकमेल के मामले सामने नहीं आए हैं, लेकिन खतरा बना हुआ है। इसलिए सतर्क रहें और स्मार्ट यूजर बनें।

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More