Header Image

BYD का भारत में बड़ा विस्तार, खुला सबसे बड़ा शोरूम, कई ई-कारें बिक्री में शामिल

BYD का भारत में बड़ा विस्तार, खुला सबसे बड़ा शोरूम, कई ई-कारें बिक्री में शामिल

Last Updated Mar - 18 - 2026, 03:07 PM | Source : Fela News

BYD भारत में तेजी से विस्तार कर रही है। कंपनी ने अपना सबसे बड़ा कार शोरूम शुरू किया है। इस नए शोरूम के साथ अब BYD की मौजूदगी देश के 40 शहरों तक पहुंच गई है, जिससे बाजार में उसकी पकड़ और मजबूत होगी।
BYD का भारत में बड़ा विस्तार
BYD का भारत में बड़ा विस्तार

BYD इंडिया ने भारत में अपने नेटवर्क का तेजी से विस्तार करते हुए शोरूम की संख्या बढ़ाकर 48 कर दी है, जो अब 40 शहरों में मौजूद हैं। इसी कड़ी में कंपनी ने दिल्ली-एनसीआर के मोती नगर में अपना नया और देश का सबसे बड़ा शोरूम शुरू किया है।

मोती नगर में सबसे बड़ा शोरूम

दिल्ली-एनसीआर के मोती नगर में शुरू हुआ यह शोरूम करीब 9,000 वर्ग फीट में फैला हुआ है। यहां एक साथ 7 गाड़ियों को प्रदर्शित किया जा सकता है, जिससे ग्राहकों को एक ही जगह पर सभी इलेक्ट्रिक कारों को देखने और समझने का मौका मिलेगा। यह शोरूम PPS Motors Pvt. Ltd. के साथ मिलकर तैयार किया गया है और इस क्षेत्र में BYD का छठा शोरूम है।

दिल्ली-एनसीआर में मजबूत पकड़

इस नए शोरूम के साथ PPS Motors के पास अब 6 BYD शोरूम और 4 सर्विस सेंटर हो गए हैं, जो तीन राज्यों में फैले हुए हैं। इससे दिल्ली-एनसीआर में कंपनी की मौजूदगी और मजबूत होगी, जहां इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है।

शोरूम में उपलब्ध कारें

मोती नगर के इस शोरूम में कंपनी की कई प्रमुख इलेक्ट्रिक गाड़ियां प्रदर्शित की जाएंगी। इनमें Sealion 7, Seal, Atto 3 और eMAX 7 शामिल हैं। ग्राहक यहां इन गाड़ियों की नई तकनीक, फीचर्स और डिजाइन को करीब से देख और समझ सकते हैं।

भारत में विस्तार की योजना

कंपनी का यह कदम साफ संकेत देता है कि वह भारत में अपने नेटवर्क को और मजबूत करना चाहती है। फिलहाल BYD देशभर में 18 डीलर पार्टनर्स के साथ काम कर रही है और बड़े शहरों में अपनी पहुंच बढ़ा रही है, जहां इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन तेजी से बढ़ रहा है।

नई कार की बुकिंग शुरू

BYD ने भारत में SEALION 7 फर्स्ट एनिवर्सरी एडिशन की बुकिंग भी शुरू कर दी है। इस इलेक्ट्रिक SUV की शुरुआती कीमत 49.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। ग्राहक 70,000 रुपये की शुरुआती राशि देकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं। इस खास एडिशन में Tahiti Blue इंटीरियर दिया गया है।

रेंज और परफॉर्मेंस

कंपनी के अनुसार, यह इलेक्ट्रिक SUV दो वेरिएंट में उपलब्ध होगी। प्रीमियम वेरिएंट 49.40 लाख रुपये और परफॉर्मेंस वेरिएंट 54.90 लाख रुपये में मिलेगा। दोनों में 82.56 kWh की बैटरी दी गई है। परफॉर्मेंस वेरिएंट 4.5 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है, जबकि प्रीमियम वेरिएंट को 6.7 सेकंड लगते हैं। दोनों मॉडलों में लगभग 542 किलोमीटर की रेंज मिलती है।

यह भी पढ़े 

अप्रैल से महंगे हो सकते हैं AC समेत कई इलेक्ट्रॉनिक आइटम, बढ़ेगी कीमतें

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More