Header Image

अप्रैल से महंगे हो सकते हैं AC समेत कई इलेक्ट्रॉनिक आइटम, बढ़ेगी कीमतें

अप्रैल से महंगे हो सकते हैं AC समेत कई इलेक्ट्रॉनिक आइटम, बढ़ेगी कीमतें

Last Updated Mar - 17 - 2026, 03:49 PM | Source : Fela News

AC, Fridge Price Hike: अप्रैल महीने में उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लग सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले दिनों में एसी, फ्रिज और स्मार्ट टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामानों की कीमतों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
अप्रैल से महंगे हो सकते हैं AC समेत कई इलेक्ट्रॉनिक आइटम
अप्रैल से महंगे हो सकते हैं AC समेत कई इलेक्ट्रॉनिक आइटम

AC, Fridge Price Hike: अप्रैल महीने में उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि कई इलेक्ट्रॉनिक सामानों की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। हाल के दिनों में स्मार्टफोन और लैपटॉप पहले ही महंगे हो चुके हैं और अब फ्रिज, एसी और स्मार्ट टीवी जैसे अन्य उत्पादों के दाम भी बढ़ सकते हैं। ऐसे में गर्मी के मौसम में जरूरी इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना लोगों के लिए और महंगा साबित हो सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रिज, एसी और स्मार्ट टीवी की कीमतों में करीब 5 से 6 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसकी मुख्य वजह कच्चे माल की कीमतों में लगातार इजाफा और ट्रांसपोर्ट लागत का बढ़ना बताया जा रहा है। इसके अलावा मेमोरी चिप्स की कमी के कारण भी इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की लागत बढ़ गई है, जिसका सीधा असर बाजार कीमतों पर पड़ रहा है।

स्मार्ट टीवी की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे मेमोरी चिप्स और एलसीडी पैनल की कमी एक अहम कारण है। कंपनियों को इन जरूरी कंपोनेंट्स को खरीदने में ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है। यही वजह है कि खासकर 32, 43, 55 और 65 इंच के टीवी की कीमतों में ज्यादा उछाल देखने को मिल सकता है।

वहीं, लैपटॉप की कीमतों में भी बड़ी बढ़ोतरी की आशंका है। प्रोसेसर, जीपीयू और रैम जैसे जरूरी पार्ट्स महंगे होने के कारण इस साल लैपटॉप की कीमतों में 30 से 35 प्रतिशत तक इजाफा हो सकता है। पहले 30 से 35 हजार रुपये में मिलने वाले लैपटॉप अब 40 से 45 हजार रुपये तक पहुंच रहे हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर कच्चे माल और कंपोनेंट्स की कीमतों में इसी तरह बढ़ोतरी जारी रही, तो आने वाले महीनों में इलेक्ट्रॉनिक सामान और महंगे हो सकते हैं। कुल मिलाकर, बढ़ती लागत का असर अब उपभोक्ताओं की जेब पर साफ तौर पर दिखाई देने वाला है।

यह भी पढ़े 

फोन पानी में भीग जाए तो क्या करें? चावल नहीं, अपनाएं ये सही तरीके

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More