Fela News Lifestyle Header Banner

ChatGPT का नया फीचर धमाका, WhatsApp-Telegram को देगा टक्कर

ChatGPT का नया फीचर धमाका, WhatsApp-Telegram को देगा टक्कर

Last Updated Oct - 15 - 2025, 11:45 AM | Source : Fela News

चैटजीपीटी अब सिर्फ एआई असिस्टेंट नहीं रहेगा, इसमें नया फीचर जोड़कर इसे सोशल ऐप की तरह भी बनाया जाएगा।
ChatGPT का नया फीचर धमाका
ChatGPT का नया फीचर धमाका

OpenAI अपने AI चैटबॉट ChatGPT में एक नया फीचर जोड़ने की तैयारी कर रही है, जो इसे सिर्फ एआई असिस्टेंट नहीं बल्कि सोशल मीडिया जैसा प्लेटफॉर्म बना देगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी डायरेक्ट मैसेज (DM) फीचर पर काम कर रही है। इस फीचर से यूजर्स ChatGPT में एक-दूसरे से सीधे बात कर सकेंगे। इसका मकसद व्हाट्सऐप, सिग्नल और टेलीग्राम जैसी मैसेजिंग ऐप्स को चुनौती देना है।

बीटा वर्जन में यह फीचर केलपिको रूम्स नाम से एंड्रॉयड पर देखा गया है। iPhone पर OpenAI का सोरा ऐप भी ऐसा ही फीचर देता है, जहां यूजर्स वीडियो प्रोजेक्ट्स पर बातचीत कर सकते हैं। ChatGPT में आने के बाद यह क्रिएटर्स, प्रोफेशनल्स और डेवलपर्स के लिए एक कॉलेब्रेटिव वर्कस्पेस बन जाएगा।

इस फीचर में ग्रुप चैट बनाने का ऑप्शन भी मिल सकता है, लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगे या नहीं। यह भरोसे के लिए जरूरी है, जैसा व्हाट्सऐप, सिग्नल और टेलीग्राम में होता है।

यह खबर ऐसे समय में आई है जब OpenAI लगातार ChatGPT की क्षमता बढ़ा रहा है। हाल ही में कंपनी ने ऐप्स SDK लॉन्च किया, जिससे डेवलपर्स ChatGPT में कस्टम AI-पावर्ड ऐप्स बना सकते हैं। इसके अलावा ऑटोनोमस एजेंट्स भी पेश किए गए, जो यूजर्स के लिए वेब ब्राउजिंग, फॉर्म भरना और ऑनलाइन काम आसान बनाते हैं।

ये भी पढ़ें-

सेंसेक्स 350 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,264 के पार पहुँचा

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कूà... Read More

दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट!

Jun - 01 - 2026

Cheapest Internet: जहां दुनिया के कई देशों में इंटरनेट की कीमतें लगà¤... Read More

OTG या माइक्रोवेव कौन बेहतर?

May - 29 - 2026

Microwave vs OTG: गर्मियों के मौसम में किचन में कुछ मिनट खड़े होकर à¤... Read More