Fela News Lifestyle Header Banner

Nano Banana से परफेक्ट फोटो का राज़, गूगल ने बताए टिप्स

Nano Banana से परफेक्ट फोटो का राज़, गूगल ने बताए टिप्स

Last Updated Oct - 06 - 2025, 11:01 AM | Source : Fela News

गूगल ने कुछ समय पहले जेमिनी ऐप में नैनो बनाना एआई टूल लॉन्च किया था, जिससे यूजर्स अपनी पसंद की इमेज बना सकते हैं. अब गूगल ने इसे इस्तेमाल करने के कुछ आसान टिप्स
Nano Banana से परफेक्ट फोटो का राज़
Nano Banana से परफेक्ट फोटो का राज़

गूगल की जेमिनी ऐप में मौजूद Nano Banana AI टूल इमेज जनरेट और एडिट करने का आसान तरीका है. हाल के दिनों में यह काफी ट्रेंड कर रहा है. लोग इससे साड़ी में रेट्रो लुक, 3D फिगरिन जैसी तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. अब गूगल ने इस टूल से परफेक्ट इमेज बनाने के कुछ आसान टिप्स बताए हैं.

ये भी पढ़ें  गेमिंग लैपटॉप पर बंपर ऑफर, Amazon-Flipkart सेल में धूम 

1. हर फोटो में रखें एकरूपता:

नैनो बनाना टूल आपकी फोटो में चेहरा या सब्जेक्ट को एक जैसा रखता है. यानी अगर आप आउटफिट, बैकग्राउंड या पोज बदलते हैं, तो भी चेहरा वही रहता है. यह फीचर एक जैसी फोटो सीरीज बनाने में मदद करता है.

2. सिर्फ जरूरी हिस्सा एडिट करें:

इस टूल से आप पूरी फोटो की बजाय सिर्फ किसी एक हिस्से को एडिट कर सकते हैं. जैसे अगर फोटो में सोफे का रंग पसंद नहीं, तो सिर्फ उसी हिस्से को बदल सकते हैं.

3. छोटे प्रॉम्प्ट से भी बनेगी इमेज:

गूगल के मुताबिक, नैनो बनाना को लंबे या मुश्किल प्रॉम्प्ट की जरूरत नहीं है. यह आसान और सामान्य भाषा में दिए गए प्रॉम्प्ट को भी समझ लेता है.

4. खुद बनाएं इमेज-बेस्ड ऐप्स:

नैनो बनाना की मदद से आप इमेज-बेस्ड ऐप्स भी बना सकते हैं. इसे Canvas या AI Studio जैसे प्लेटफॉर्म्स में जोड़ना आसान है. जैसे PictureMe ऐप में यूजर अपनी फोटो अपलोड कर उसे अलग-अलग स्टाइल में देख सकते हैं. यह फीचर उन लोगों के लिए बढ़िया है जो क्रिएटिव काम करते हैं या अपना पोर्टफोलियो बनाना चाहते हैं.

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More