Fela News Lifestyle Header Banner

WhatsApp में नया फीचर: टाइप करते ही स्टिकर तुरंत दिखेंगे, जानें कैसे काम करता है

WhatsApp में नया फीचर: टाइप करते ही स्टिकर तुरंत दिखेंगे, जानें कैसे काम करता है

Last Updated Mar - 07 - 2026, 06:24 PM | Source : Fela News

Whatsapp Stickers: मैसेजिंग ऐप WhatsApp लगातार अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स लॉन्च कर रहा है। हाल ही में एक ऐसा अपडेट आया है, जो चैटिंग को पहले से ज्यादा आसान और मजेदार बना देगा।
WhatsApp में नया फीचर
WhatsApp में नया फीचर

Whatsapp Stickers: मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने अपने iPhone यूजर्स के लिए नया अपडेट लॉन्च किया है, जो चैटिंग को पहले से आसान और मजेदार बना देगा। इस अपडेट में अब यूजर्स जब चैट बॉक्स में कोई इमोजी टाइप करेंगे, तो उससे जुड़े स्टिकर अपने-आप स्क्रीन पर दिखाई देंगे। इससे स्टिकर खोजने में समय बचेगा और चैटिंग अनुभव बेहतर होगा।

पहले स्टिकर भेजने के लिए अलग स्टिकर कीबोर्ड खोलना पड़ता था और सही पैक में जाकर ढूंढना पड़ता था। नए फीचर में यूजर जिस इमोजी को टाइप करेगा, उसी भावना या रिएक्शन के स्टिकर तुरंत सामने आ जाएंगे। इनमें से किसी भी स्टिकर को सीधे टैप करके चैट में भेजा जा सकता है।

यह नया फीचर फिलहाल WhatsApp for iOS में शामिल किया गया है और ऐप का लेटेस्ट वर्जन 26.8.76 है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह सुविधा धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचाई जाएगी। अगर किसी के फोन में अभी दिखाई नहीं दे रहा है, तो आने वाले दिनों में यह अपने-आप एक्टिव हो जाएगा।

इसके अलावा, यूजर्स Show More Results विकल्प पर क्लिक करके और भी स्टिकर देख सकते हैं। इसमें WhatsApp के इनबिल्ट स्टिकर के साथ थर्ड-पार्टी स्टिकर पैक भी शामिल हैं। उदाहरण के लिए, हंसने वाला इमोजी टाइप करने पर फनी स्टिकर, और दिल वाला इमोजी डालने पर प्यार और भावनाओं से जुड़े स्टिकर दिखाई देंगे।

WhatsApp हाल के महीनों में कई नए फीचर्स जोड़ रहा है। हाल ही में Group Message History फीचर आया है, जिससे ग्रुप में नए जुड़े सदस्य पुराने मैसेज देख सकते हैं। इसके साथ ही, कंपनी भारतीय यूजर्स के लिए SIM binding और प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान WhatsApp Plus पर भी काम कर रही है, जिसमें पेड यूजर्स को अतिरिक्त कस्टमाइजेशन और खास सुविधाएं मिलेंगी।

यह भी पढ़े 

WhatsApp ग्रुप टैग नोटिफिकेशन से परेशान? इन आसान तरीकों से पाएं छुटकारा

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More