Header Image

WhatsApp ग्रुप टैग नोटिफिकेशन से परेशान? इन आसान तरीकों से पाएं छुटकारा

WhatsApp ग्रुप टैग नोटिफिकेशन से परेशान? इन आसान तरीकों से पाएं छुटकारा

Last Updated Mar - 06 - 2026, 01:48 PM | Source : Fela News

WhatsApp ग्रुप टैग नोटिफिकेशन की वजह से कई बार यूजर्स परेशान हो जाते हैं। व्हाट्सऐप पर लोगों के कई ग्रुप होते हैं, जिनके लगातार आने वाले मैसेज पढ़ना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बार-बार आने वाले नोटिफिकेशन परेशानी को और बढ़ा देते हैं।
WhatsApp ग्रुप टैग नोटिफिकेशन से परेशान
WhatsApp ग्रुप टैग नोटिफिकेशन से परेशान

WhatsApp Group Tag Notification: आज के समय में WhatsApp का इस्तेमाल फोन जितना जरूरी हो गया है। कॉलिंग, चैटिंग और जरूरी जानकारी के लिए लोग कई ग्रुप्स में जुड़े रहते हैं। फैमिली, दोस्त, ऑफिस, स्कूल और ट्रिप्स के नाम पर इतने ग्रुप बन जाते हैं कि सभी मैसेज पढ़ना मुश्किल हो जाता है। कई ग्रुप ऐसे होते हैं जिन्हें छोड़ा भी नहीं जा सकता। ऐसे में दिनभर आने वाले नोटिफिकेशन परेशानी बढ़ा देते हैं, खासकर जब कोई यूजर पूरे ग्रुप को टैग कर देता है और सभी मेंबर्स के पास नोटिफिकेशन पहुंच जाती है।

क्या होते हैं ग्रुप टैग नोटिफिकेशन?

WhatsApp ग्रुप में कई मेंबर्स होते हैं। किसी एक यूजर को नोटिफाई करने के लिए ग्रुप में @Username लिखकर टैग किया जाता है। वहीं पूरे ग्रुप को भी एक साथ टैग किया जा सकता है। अगर अलग-अलग ग्रुप में लोग बार-बार टैग करते हैं तो फोन पर लगातार नोटिफिकेशन आने लगती हैं।

ग्रुप नोटिफिकेशन कैसे बंद करें?

सबसे आसान तरीका है ग्रुप को म्यूट करना। इसके लिए ग्रुप खोलकर उसके नाम पर टैप करें और नोटिफिकेशन में जाकर Mute Notifications को Always पर सेट कर दें। इससे ग्रुप में टैग होने पर भी नोटिफिकेशन नहीं आएगी।

इसके अलावा आप Custom Notifications बंद कर सकते हैं। ग्रुप सेटिंग में जाकर नोटिफिकेशन साउंड को None कर दें। इससे टैग होने पर साउंड अलर्ट नहीं मिलेगा।

अगर आप किसी ग्रुप में ज्यादा एक्टिव नहीं रहना चाहते, तो उसे Archive भी कर सकते हैं। इससे नए मैसेज आते रहेंगे, लेकिन बार-बार नोटिफिकेशन नहीं मिलेगी।

यह भी पढ़े 

ChatGPT यूजर्स सावधान! ये गलती की तो अकाउंट खाली हो

Share :

Trending this week

एयरटेल ने रिचार्ज महंगे किए

Apr - 20 - 2026

Airtel Tariff Hike 2026: एयरटेल यूजर्स को बड़ा झटका लगा है क्योंकि कंपन... Read More

पुराने गैलेक्सी फोन में मिलेंगे नए एआई फीचर्स

Apr - 20 - 2026

सैमसंग ने अपने लाखों यूजर्स के लिए एक बड़ा और शानदार अपड... Read More

इन्वर्टर पर इंडक्शन चलाना सही या गलत?

Apr - 20 - 2026

Induction on Inverter: बिजली कटौती के दौर में इन्वर्टर हर घर की जरूरत ब... Read More