Header Image

पुराना mAadhaar ऐप बंद! तुरंत डाउनलोड करें नया Aadhaar ऐप आज

पुराना mAadhaar ऐप बंद! तुरंत डाउनलोड करें नया Aadhaar ऐप आज

Last Updated May - 16 - 2026, 05:13 PM | Source : Fela news

Aadhaar यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! जल्द बंद होगा mAadhaar ऐप, UIDAI ने लॉन्च किया नया आधार ऐप. अब एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स को मिलेंगी कई नई डिजिटल सुविधाएं और आसान सर्विसेज.
पुराना mAadhaar ऐप बंद!
पुराना mAadhaar ऐप बंद!

आज के डिजिटल दौर में आधार कार्ड हर जरूरी काम का अहम हिस्सा बन चुका है. बैंकिंग से लेकर सरकारी योजनाओं और मोबाइल सिम तक, हर जगह Aadhaar की जरूरत पड़ती है. ऐसे में अगर आप mAadhaar ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी UIDAI ने साफ कर दिया है कि पुराना mAadhaar ऐप जल्द बंद होने वाला है और इसकी जगह नया Aadhaar App लाया गया है, जिसमें पहले से ज्यादा स्मार्ट और सुरक्षित फीचर्स मिलेंगे.

अब बंद होगा पुराना mAadhaar ऐप

UIDAI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि मौजूदा mAadhaar App जल्द काम करना बंद कर देगा. ऐसे में यूजर्स को नया Aadhaar App डाउनलोड करना होगा. नया ऐप एंड्रॉयड और iPhone दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है और इसे ज्यादा तेज, सुरक्षित और यूजर फ्रेंडली बनाया गया है. खास बात यह है कि यह ऐप 13 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है, जिससे देशभर के लोग आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकेंगे.

नए Aadhaar App में क्या मिलेगा खास?

नए Aadhaar App में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जो यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को पहले से ज्यादा मजबूत बनाते हैं. इसमें QR बेस्ड आधार शेयरिंग की सुविधा मिलेगी, जिससे बिना आधार नंबर बताए भी पहचान वेरिफाई की जा सकेगी. इसके अलावा Selective Share फीचर के जरिए यूजर यह तय कर पाएंगे कि सामने वाले के साथ कौन सी जानकारी शेयर करनी है.

इस ऐप में फेस ऑथेंटिकेशन, बायोमेट्रिक लॉक और ऑफलाइन आइडेंटिटी वेरिफिकेशन जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं. यूजर्स अपने फिंगरप्रिंट, आइरिस और फेस डेटा को लॉक कर सकेंगे, ताकि किसी तरह का गलत इस्तेमाल न हो सके. जरूरत पड़ने पर लॉक हटाने का विकल्प भी मिलेगा.

पुराने यूजर्स को फिर से करना होगा सेटअप

UIDAI ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि पुराने mAadhaar ऐप का डेटा नए ऐप में अपने आप ट्रांसफर होगा या नहीं. ऐसे में संभावना है कि यूजर्स को नया ऐप डाउनलोड करने के बाद अपनी प्रोफाइल दोबारा सेट करनी पड़े.

कहां से डाउनलोड करें नया ऐप?

एंड्रॉयड यूजर्स Google Play Store और iPhone यूजर्स Apple App Store से नया Aadhaar App डाउनलोड कर सकते हैं. UIDAI ने लोगों से जल्द नया ऐप इंस्टॉल करने की अपील की है, ताकि Aadhaar से जुड़ी सेवाओं में किसी तरह की परेशानी न हो.

यह भी पढ़े  

AI Digital Harassment: AI बना महिलाओं के लिए खतरा! बढ़ रहा डिजिटल हैरेसमेंट का डर

Share :

Trending this week

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More

दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट!

Jun - 01 - 2026

Cheapest Internet: जहां दुनिया के कई देशों में इंटरनेट की कीमतें लग... Read More