Fela News Lifestyle Header Banner

Snapchat ने पेश किया नया प्लान, स्टोरिंग के लिए शुल्क

Snapchat ने पेश किया नया प्लान, स्टोरिंग के लिए शुल्क

Last Updated Oct - 10 - 2025, 11:50 AM | Source : Fela News

Snapchat यूजर्स के लिए जरूरी खबर है। अब अगर मेमोरी में 5GB से ज्यादा कंटेंट होगा, तो इसके लिए पैसे देने होंगे। कंपनी ने इसके लिए नया प्लान लॉन्च कर दिया है।
Snapchat ने पेश किया नया प्लान
Snapchat ने पेश किया नया प्लान

अगर आप Snapchat यूज करते हैं तो आपके लिए अहम खबर है। कंपनी Memories फीचर में बड़ा बदलाव कर रही है। 2016 में ऐप लॉन्च के समय से यह फीचर फ्री था, लेकिन अब Memories में 5GB से ज्यादा कंटेंट रखने के लिए पैसे देने होंगे। इसके लिए नए प्लान्स लॉन्च किए गए हैं। बिना सब्सक्रिप्शन लिए यूजर्स पुराना कंटेंट एक्सेस या नया कंटेंट सेव नहीं कर पाएंगे।

Snapchat के नए प्लान्स

कंपनी ने बताया कि जब Memories फीचर शुरू हुआ था, तब उन्होंने नहीं सोचा था कि यह इतना बड़ा हो जाएगा। अब लंबे समय तक स्टोरेज के लिए नए Memories Storage Plans लाए गए हैं:

  • 100GB प्लान – $1.99 प्रति महीने (लगभग ₹177)
  • 250GB प्लान – $3.99 प्रति महीने (Snapchat+ सब्सक्रिप्शन में शामिल, लगभग ₹355)
  • 5TB प्लेटिनम प्लान – कीमत अलग-अलग क्षेत्रों के हिसाब से

भारत में इन प्लान्स की कीमत अभी तय नहीं हुई है, लेकिन धीरे-धीरे सभी मार्केट्स में लॉन्च कर दिए जाएंगे।

प्लान नहीं लेने पर क्या होगा?

अगर आपकी Memories 5GB से ज्यादा है, तो आपको एक साल तक टेंपरेरी स्टोरेज मिलेगा और आप अपने कंटेंट को डाउनलोड कर सकते हैं। एक साल के बाद स्टोरेज प्लान लेना जरूरी होगा।

कंटेंट डाउनलोड करने का तरीका:

  • Memories में जाएं और अपनी पसंदीदा स्नैप पर लॉन्ग प्रेस करें।
  • Export का ऑप्शन आएगा, उस पर टैप करें।
  • कंटेंट आपके डिवाइस पर स्टोर हो जाएगा।

ये भी पढ़ें-  

दिवाली से पहले सावधान! WhatsApp-Instagram ठगी से बचें अकाउंट सुरक्षित

 

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More