Fela News Lifestyle Header Banner

कौन-कौन से देशों में यूट्यूब बैन, और किन कारणों से लिया गया यह फैसला

कौन-कौन से देशों में यूट्यूब बैन, और किन कारणों से लिया गया यह फैसला

Last Updated Aug - 05 - 2025, 10:57 AM | Source : Fela News

दुनिया के कई देशों में यूट्यूब पूरी तरह बैन है। आइए जानें, वे देश कौन से हैं और इसके कारण क्या हैं।
कौन-कौन से देशों में यूट्यूब बैन
कौन-कौन से देशों में यूट्यूब बैन

आजकल सोशल मीडिया हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लोग अपना खाली समय मोबाइल पर वीडियो देखने या इंस्टाग्राम रील्स स्क्रॉल करने में बिताते हैं। वीडियो देखने के लिए यूट्यूब सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कई देश ऐसे हैं जहां यूट्यूब बैन है? आइए जानते हैं किन देशों में यह पाबंदी है और क्यों।

कहां-कहां बैन है यूट्यूब और क्यों:

  1. चीन – 2009 से यूट्यूब पूरी तरह बैन है। वजह है सरकार का सख्त इंटरनेट नियंत्रण और कुछ कंटेंट को राष्ट्रीय हित और सामाजिक स्थिरता के खिलाफ मानना।
  2. उत्तर कोरिया – 2006 से यहां इंटरनेट पर सख्त रोक है। सरकार यूट्यूब और सोशल मीडिया को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा मानती है और सूचना के प्रवाह को पूरी तरह नियंत्रित करती है।
  3. पाकिस्तान – 2008 और 2012 में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले वीडियो के कारण कई बार यूट्यूब बैन किया गया। बाद में कुछ समय के लिए पाबंदी हटाई भी गई।
  4. रूस – 2010 में चरमपंथी सामग्री के आरोप में यूट्यूब को ब्लॉक करने की कोशिश की गई और बाद में चरमपंथ से जुड़े कारणों से इसे बैन किया गया।
  5. तुर्कमेनिस्तान – 2009 में क्रिसमस के समय यूट्यूब समेत कई सोशल मीडिया साइट्स पर बैन लगा दिया गया। सरकार ने कारण नहीं बताया।
  6. ऑस्ट्रेलिया – हाल ही में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए यूट्यूब बैन किया गया, क्योंकि 37% नाबालिगों को नुकसानदायक कंटेंट मिला। यह फैसला बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा के लिए लिया गया।

ये भी पढ़ें:   

अब Instagram पर सब नहीं कर पाएंगे Live! जानिए किसे मिलेगा लाइव जाने का अधिकार

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More