Header Image

अमेरिका ने भारत पर लगाया 50% टैरिफ, जानें किन उद्योगों और सैक्टर्स को होगा बड़ा नुकसान

अमेरिका ने भारत पर लगाया 50% टैरिफ, जानें किन उद्योगों और सैक्टर्स को होगा बड़ा नुकसान

Last Updated Aug - 27 - 2025, 11:18 AM | Source : Fela News

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाया था। अब समय सीमा पूरी होने के बाद भारत पर कुल 50% टैरिफ लागू हो गया है।
अमेरिका ने भारत पर लगाया 50% टैरिफ
अमेरिका ने भारत पर लगाया 50% टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। इसकी डेडलाइन 27 अगस्त (बुधवार) को खत्म हो गई और अब भारत पर कुल 50% टैरिफ लागू हो गया है। इस नए टैरिफ सिस्टम से भारत के कई सेक्टरों को नुकसान होने की आशंका है। ब्राजील पर भी इतना ही टैरिफ लगाया गया है।

अमेरिकी गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, बढ़ा हुआ टैरिफ उन भारतीय उत्पादों पर लागू होगा, जिन्हें 27 अगस्त 2025 की रात 12:01 बजे (EDT टाइम) के बाद अमेरिका में उपभोग के लिए लाया जाएगा या गोदाम से निकाला जाएगा।

किन सेक्टरों पर असर पड़ेगा?

भारत का टेक्सटाइल सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकता है। भारत हर साल अमेरिका को करीब 10.9 अरब डॉलर का कपड़ा निर्यात करता है। इसके अलावा डायमंड और ज्वेलरी का 10 अरब डॉलर का निर्यात, मशीनरी, कृषि उत्पाद, प्रोसेस्ड फूड, धातु, रसायन और हैंडीक्राफ्ट उद्योग भी टैरिफ की मार झेल सकते हैं।

निर्यात पर बड़ा असर

तिरुपुर, नोएडा, सूरत और विशाखापट्टनम जैसे शहरों से अमेरिका को बड़ी मात्रा में माल भेजा जाता है। क्रिसिल रेटिंग्स का कहना है कि कुछ प्रोडक्ट्स का निर्यात 70% तक घट सकता है।

पीएम मोदी की प्रतिक्रिया

अमेरिका ने यह टैरिफ भारत के रूस से तेल खरीदने की वजह से लगाया है। ट्रंप ने 7 अगस्त से 25% टैरिफ लागू कर दिया था और 21 दिन का समय बातचीत के लिए दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 अगस्त को कहा कि वे किसानों, पशुपालकों और लघु उद्योगों के हितों से समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने साफ कहा कि दबाव बढ़ सकता है, लेकिन भारत पीछे नहीं हटेगा।

Share :

Trending this week

अमेरिका में भारतीय कपल से बदसलूकी

May - 30 - 2026

Gurmeet Choudhary Condemn Racism: मशहूर अभिनेता गुरमीत चौधरी ने अमेरिका में ... Read More

ईरान का ट्रंप पर बड़ा हमला

May - 28 - 2026

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिलहाल कम होता नजर नहीं आ रहा... Read More

ईरान के दावे से मचा हड़कंप

May - 27 - 2026

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव अब खुली धमकियों तक पहु... Read More